10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में लाशों से पटी सड़क का भयानक वीडियो... कब्रिस्तान, अस्पताल सब...

चीन में लाशों से पटी सड़क का भयानक वीडियो… कब्रिस्तान, अस्पताल सब भरे, कोविड से अपनों को तड़पता देख रहे लोग

Published on

बीजिंग

कोरोना वायरस की नई और अब तक की सबसे खतरनाक लहर से जूझ रहे चीन से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, वे किसी को भी डराने के लिए काफी हैं। खबरें हैं कि मरीजों और लाशों से अस्पताल और कब्रिस्तान भर चुके हैं। ट्विटर पर शेयर किया गया एक वीडियो भी इस तरह के हालात दिखाता है हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। चीन से सामने आए इस वीडियो में कब्रिस्तान के बाहर शवों की लंबी कतार देखी जा सकती है। प्लास्टिक कवर में बंद ये शव सड़क के एक तरफ रखे हुए हैं। यह दिखाता है कि 2019 में वुहान से पहले मरीज की सूचना देने के बाद से चीन अब तक की सबसे खतरनाक कोविड लहर का सामना कर रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में परिजनों को अपने करीबियों के शवों के साथ कब्रिस्तान के बाहर कतार में खड़े देखा जा सकता है। दिसंबर की शुरुआत से ही चीन में हालात खराब हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन से कथित रूप से लीक हुए एक दस्तावेज के मुताबिक देश भर में करीब 24 करोड़ 80 लाख लोग, कुल आबादी का करीब 17.56 प्रतिशत, 1 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

सास को आंखों के सामने तड़पता देख रही बहू
शवों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जगह नहीं है और मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड नहीं हैं। अपने करीबियों को इलाज के अभाव में तड़पता देख लोग हताश हो रहे हैं। चीन की राजधानी बीजिंग से करीब 70 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम स्थित औद्योगिक हेबेई प्रांत के काउंटी अस्पताल में याओ रुआन नामक महिला की सास कोविड से संक्रमित हैं। उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है लेकिन आसपास के सभी अस्पताल मरीजों से भरे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुआन अपने फोन पर किसी से बात करते हुए लगभग चिल्लाते हुए कहती सुनाई देती हैं, ‘वे कह रहे हैं कि बिस्तर खाली नहीं है।’

पहली बार पूरा चीन हुआ बीमार
चीन में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 महामारी की लहर देखने को मिल रही है। छोटे शहरों और दक्षिण पश्चिम बीजिंग के अस्पतालों के आपात चिकित्सा इकाई मरीजों से भरी हैं। एंबुलेंस को ही आपात चिकित्सा कक्ष में तब्दील कर इलाज किया जा रहा है और मरीजों के तीमारदार अस्पताल में एक खाली बिस्तर के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हालात यह है कि मरीजों को अस्पतालों के गलियारों और जमीन पर लिटा कर इलाज किया जा रहा है क्योंकि बिस्तरों की भारी कमी है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...