10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं मौत से नहीं डरता... TTP की विस्‍फोटक धमकी पर बोले बिलावल...

मैं मौत से नहीं डरता… TTP की विस्‍फोटक धमकी पर बोले बिलावल भुट्टो, पाकिस्‍तानी सेना ने बरपाया कहर

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान और तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के बीच जंग तेज हो गई है। पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के दो अधिकारियों की हत्‍या के बाद अब पाकिस्‍तान की सेना ने भीषण हमला बोला है। सेना ने एक बयान जारी करके बताया कि उसने टीटीपी के 1 कमांडर, 2 आत्‍मघाती बम हमलावरों समेत कम से कम 11 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं अफगान मीडिया ने दावा किया है कि पाकिस्‍तानी सेना ने अफगानिस्‍तान के अंदर ड्रोन हमला किया है। इस बीच टीटीपी के जान से मारने की धमकी पर पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि वह मौत से नहीं डरते हैं।

पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री ने टीटीपी की धमकी पर कहा है कि ये लोग मौत से डरते होंगे मैं मौत से नहीं डरता हूं। टीटीपी ने मेरे मुल्‍क को बदनाम किया और देश के बच्‍चों को मारा। हम इन दहशतगर्दो से मुकाबला करते हैं। अफगानिस्‍तान की मीडिया के मुताबिक पाकिस्‍तान में राष्‍ट्रीय सुरक्षा कमिटी की बैठक में आतंकवादियों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई के फैसले के बाद पाकिस्‍तानी सैनिकों ने टीटीपी के खिलाफ जोरदार अभियान शुरू किया है। अफगान मीडिया का दावा है कि पाकिस्‍तानी सेना ने टीटीपी के अफगानिस्‍तान स्थित नांगरहार प्रांत में ठिकानों पर जोरदार हवाई हमला किया है।

तालिबान- पाकिस्‍तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी
हालांकि पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने इसका खंडन किया है। अफगान मीडिया ने यह भी बताया कि पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के तोरखम बॉर्डर पर तालिबानी और पाकिस्‍तानी सैनिकों के बीच जोरदार गोलीबारी हुई है। पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने कहा है कि यह गोलीबारी तालिबानी सैनिकों की ओर से शुरू की गई। इस लड़ाई में एक अफगान नागरिक और एक पाकिस्‍तानी सैनिक घायल हो गया। वहीं पाकिस्‍तानी सेना ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 टीटीपी आतंकियों को मार गिराया है। यह सैन्‍य अभियान दक्षिणी वजीरिस्‍तान के तनाई इलाके में चलाया गया।

पाकिस्‍तानी सेना ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में टीटीपी का मोस्‍ट वांटेड कमांडर हाफिजुल्‍ला ऊर्फ तूर को मार गिराया गया है। न्‍यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले पाकिस्‍तानी सेना ने गुरुवार को अफगानिस्‍तान से लगती सीमा पर कई बार जासूसी उड़ान भरी थी ताकि हमले के लिए जरूरी लक्ष्‍यों की पहचान की जा सके। पाकिस्‍तानी वायुसेना ने इसमें फाइटर जेट के साथ-साथ ड्रोन विमानों ने भी हिस्‍सा लिया।

पाकिस्‍तान के साथ आया अमेरिका
खम्‍मा प्रेस के मुताबिक पाकिस्‍तान और तालिबान के बीच पिछले एक साल में कई बार खूनी झड़प हुई है जिसमें करीब 1000 लोग मारे गए हैं। पाकिस्‍तानी गृहमंत्री ने कहा था कि अगर तालिबान ने टीटीपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पाकिस्‍तानी से अफगानिस्‍तान में घुसकर हमला करेगी। पाकिस्‍तान के इस बयान का अमेरिका ने भी समर्थन किया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...