7.7 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमेरे पास और भी जरूरी काम हैं… BJP के सुपर प्रवक्ता वाले...

मेरे पास और भी जरूरी काम हैं… BJP के सुपर प्रवक्ता वाले बयान पर कन्नी काटते नजर आये शशि थरूर

Published on

नई दिल्ली

शशि थरूर ने कांग्रेस नेता उदित राज का नाम लिए बगैर ‘अति उत्साही’ बताया। थरूर ने आतंकवाद पर सरकार की कार्रवाई की तारीफ की थी और इसको लेकर उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई। थरूर ने गुरुवार को इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके पास और भी जरूरी काम हैं। उनके आलोचक उनकी बातों को तोड़-मरोड़ सकते हैं। थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने भाषण में पिछले कुछ सालों में भारत की जवाबी कार्रवाई पर बात की थी, न कि पुराने युद्धों पर।

शशि थरूर एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं जो विदेश में पाकिस्तान की पोल खोल रहा है। इसी दौरे में थरूर ने आतंकवाद पर सरकार की प्रतिक्रिया की सराहना की। इसके बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। थरूर ने X पर लिखा कि पनामा में उनका दिन बहुत अच्छा रहा। अब वो कोलंबिया के बोगोटा के लिए रवाना होंगे। थरूर ने कहा कि कुछ सालों में भारत ने आतंकवाद पर जैसी प्रतिक्रिया दी है, उसकी उन्होंने तारीफ की थी।

कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर के एक बयान को लेकर बुधवार उन पर निशना साधा था और कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए। थरूर ने पनामा में कहा कि हाल के वर्षों में जो बदलाव आया है वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी पड़ेगी।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता उदित राज, राहुल गांधी के इशारे पर अपनी पार्टी के सहयोगी शशि थरूर पर निशाना साध रहे हैं, क्योंकि जब पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने की बात आयी तो केरल के सांसद ने राष्ट्रीय हित को अपनी पार्टी और गांधी परिवार से ऊपर रखा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के इशारे पर थरूर पर हमला करने के लिए ऐसा वक्त चुना। उदित राज को ऐसे समय में लगाया है, जब कांग्रेस सांसद थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विदेश में है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...