3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'मैंने रुकवाई जंग': डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-PAK सीजफायर का फिर लिया क्रेडिट;...

‘मैंने रुकवाई जंग’: डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-PAK सीजफायर का फिर लिया क्रेडिट; बोले-‘PM मोदी महान शख्स’

Published on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर दावा ठोक दिया। व्हाइट हाउस में बुधवार (21 मई) को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बैठक में ट्रम्प ने कहा-उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष को सुलझाया है। ट्रम्प ने कहा-‘मुझे लगता है कि मैंने बिजनेस के जरिए से विवाद सुलझाया है। US राष्ट्रपति ने आगे कहा-हम दोनों देशों से बड़ा व्यापार करने जा रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं।

‘मोदी एक महान शख्स हैं’
ट्रम्प ने आगे कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हमले खतरनाक और बदतर होते जा रहे थे। किसी को तो इसे अंजाम पर पहुंचाना था। हमने उनसे बात की। मैंने दोनों देशों से कहा-आप लोग क्या कर रहे हैं? पाकिस्तान में कुछ बेहतरीन लोग और कुछ वाकई अच्छे नेता हैं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी मेरे दोस्त हैं। ट्रम्प की बातें सुनने के बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कहा- कॉमन फ्रेंड, मोदी हमारे भी दोस्त हैं। फिर ट्रम्प ने कहा- वह (मोदी) एक महान शख्स हैं।

ऐसे समझिए पूरा मामला
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। भारत ने हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने मंगलवार (6 मई) की रात 1.30 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों देशों के 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी।

जानिए ट्रम्प ने कितने बार किए दावे
ट्रम्प ने सोशल मीडिया ‘X’ पर सबसे पहले इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद से ट्रम्प बार-बार दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को सुलझाने में मदद की है। ट्रम्प भारत-पाक के बीच हुए सीजफायर पर कई बार दावे ठोक चुके हैं। ट्रम्प ने 10 मई को कहा था कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।

15 को बोले-मैंने सिर्फ मदद की
11 मई को कहा कि कश्मीर मुद्दे पर हल निकालने की कोशिश करूंगा। 12 मई को कहा-मैंने परमाणु जंग रोक दी है। अमेरिका ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में मदद की है। 13 मई को ट्रम्प बोले-दोनों देशों के बीच सीजफायर में मध्यस्थता के लिए मैंने काफी हद तक बिजनेस का इस्तेमाल किया। 15 मई ट्रम्प ने कहा था कि मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं कराई, बल्कि सिर्फ मदद की है। 16 मई को बोले-दोनों देशों के बीच हालात बहुत गंभीर हो गए थे। मैंने दोनों देशों को जंग रोकने के बदले उनके साथ ट्रेड करने का प्रस्ताव रखा था। अब 21 मई को फिर ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते का क्रेडिट लिया।

भारत ने ट्रम्प के दावों का किया खंडन
भारत सरकार पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर ट्रम्प के दावों का खंडन कर चुकी है। 13 मई को विदेश मंत्रालय ने साफ कहा था कि भारत को जम्मू और कश्मीर से संबंधित किसी भी मामले पर तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी मंजूर नहीं है।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...