8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंगल ग्रह पर दिखीं बर्फ की सीढ़ियां, तस्वीरें देख हैरान हुए वैज्ञानिक

मंगल ग्रह पर दिखीं बर्फ की सीढ़ियां, तस्वीरें देख हैरान हुए वैज्ञानिक

Published on

एरिजोना,

मंगल ग्रह पर बर्फ की सीढ़ियां मिली हैं. ऐसी तस्वीरें पहले भी आती रही हैं लेकिन इनसे यह पता चला है कि मंगल ग्रह पर पहले पानी था. इस बात का खुलासा वैज्ञानिकों ने मंगल पर मिली बर्फ की सीढ़ियों की स्टडी के बाद बताया है. इन सीढ़ियों को वैज्ञानिक भाषा में ट्रांसवर्स एओलियन रिजेस। असल में यह मंगल ग्रह पर उड़ रही प्राचीन धूल के ऊपर जमी बर्फ हैं.

स्टडी को किया है यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के वैज्ञानिकों ने. उन्होंने बताया कि ये बर्फ की सीढ़ियां सोलिस प्लैनम में देखी गईं. यह मंगल ग्रह के दक्षिणी हिस्से में मौजूद नॉक्टिस लैबरिंथस के पास है. मंगल ग्रह की सबसे बड़ी घाटनी वैलेस मैरिनेरिस के दक्षिणपूर्व में स्थित है सोलिस प्लैनम.

TAR को लेकर वैज्ञानिकों में बरसों से काफी ज्यादा रुचि रही है. उसकी स्टडी करते आए हैं. क्योंकि ये आकृतियां लगातार अपनी जगह बदल लेती हैं. इनकी तस्वीर नासा (NASA) के मार्स रिकॉन्सेंस ऑर्बिटर (Mars Reconnaissance Orbiter) से भी मिली थीं. ऑर्बिटर में लगे HiRISE कैमरे की मदद से इन बर्फ की सीढ़ियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आई थी. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि TAR का निर्माण कैसे होता है. क्या लंबी दूरी से बहकर आने वाले धूल पर जमी बर्फ से. या स्थानीय स्तर पर चलने वाली धूल के साथ उड़ती रेत से.

जब एरिज़ोना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस तस्वीरों का बारीकी से अध्ययन किया तो पता चला कि यह प्राचीन आकृतियां है. जो पूरे मंगल ग्रह पर दिखती हैं. ये बनती और बिगड़ती रहती हैं लेकिन अपने पीछे निशान छोड़ जाती हैं. जैसे नहरों का जाल. वैज्ञानिकों का मानना है कि प्राचीन समय में ये आकृतियां पानी के बहाव या लावा के बहाव से बनती रही होंगी.

साल 2015 में मिली यह तस्वीर की स्टडी लगातार वैज्ञानिक कर रहे हैं. ताकि मंगल ग्रह पर पानी की मौजूदगी की पुष्ट कर सकें. जीवन की उत्पत्ति के लिए पानी बेहद जरूरी है. बहस इस बात होती रहती है कि क्या मंगल ग्रह पर पानी बहता था. या वहां के वायुमंडल के नीचे सूक्ष्मजीवन मौजूद है. क्योंकि सूक्ष्म जीवन के लिए थोड़ी बहुत नमी और कम पानी से भी काम चल जाता है. कुछ दिन पहले ही नासा के पर्सिवरेंस रोवर को पत्थरों के बीच ऑर्गेनिक वस्तुओं के मिलने की जानकारी मिली थी. उन पत्थरों से मिले डेटा की स्टडी हो रही है.

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...