11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने हमला किया तो अच्छा किया क्योंकि इजरायल बेलगाम हो रहा...

ईरान ने हमला किया तो अच्छा किया क्योंकि इजरायल बेलगाम हो रहा है, खाड़ी में ‘जंग’ पर पाकिस्‍तान

Published on

इस्लामाबाद:

इजरायल पर रविवार को ईरान की ओर से किए गए ताबड़तोड़ हमले किए गए। ईरान की ओर से एक के बाद एक मिसाइल दागी गई। सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के राजनयिक दफ्तर पर 1 अप्रैल को हुए हमले के जवाब में ईरान ने ये कार्रवाई की है। इजरायल पर इस तरह का ये पहला सीधा हमला है। इस हमले को अमेरिका की मदद से इजरायल ने नाकाम करने में सफलता हासिल की। ईरान और इजरायल में बने युद्ध जैसे हालात की पाकिस्तान में भी काफी चर्चा है। पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद ने कई लोगों से इस पर उनकी राय जानी है।

सना अमजद से बात करते हुए नासिर ने कहा कि ईरान को अब से बहुत पहले ये हमला कर देना चाहिए था। अब उन्होंने ये हमला किया तो अच्छा किया क्योंकि इजरायल बेलगाम हो रहा है। इजरायल से अमेरिका सबकुछ रहा रहा है तो ईरान के साथ भी रूस आएगा। ऐसे में अब ये तीसरा वर्ल्ड वॉर होता लग रहा है। नासिर ने ये भी दावा किया कि इस सबके पीछे अमेरिका है। अमेरिका ने ही ईरानी एंबेसी पर सीरिया में हमला कराया और उसका नतीजा ये हुआ कि हालात आलमी जंग के बन रहे हैं। इकबाल ने कहा कि इंडिया और पाकिस्तान भले इस जंग में फंसे लेकिन ये मुल्क इसमें कोई दखल नहीं देंगे।

यहूदी लॉबी जो कर रही, उससे बुरा होगा
इकबाल नाम के बुजुर्ग ने कहा कि मैं बहुत पढ़ा लिखा नहीं हूं लेकिन मैं ये महसूस करता हूं कि यहूदी लॉबी किसी और को बर्दाश्त ही नहीं करती है। इनको फिलीस्तीन पर भी कब्जा चाहिए और ईरान पर भी। इकबाल ने कहा कि यहूदी आज से नहीं हमेशा से इसी तरह के एटीट्यूड के साथ रहे हैं। यही वजह बनी थी कि हिटलर से इनकी खटास बढ़ी और इनको बुरी तरह से मारा गया। मामला ये है कि इजरायल को अपनी सब पर कब्जे की सोच को छोड़ना चाहिए।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिलाल ने सना से कहा कि तो जंग के खिलाफ हूं। गाजा में देखिए किस तरह से लोग मर रहे हैं। बच्चे मर रहे हैं, औरतें मर रही हैं। ये जंग तो फैलती नजर आ रही है लेकिन हमें हर सूरत अमन की कोशिश करनी चाहिए। ईरान के एक इजरायली जहाज को कब्जे में लेना और उसमें भारतीयों के भी होने पर बिलाल ने कहा कि ये एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा, ‘ईरानी इस जहाज का इस्तेमाल तनाव को खत्म करने में कर सकते हैं। वो जहाज को छोड़ने के बदले तनाव को कम करने का करें। ईरान के चीन और इंडिया से अच्छे रिश्ते हैं और इजरायल से भी ठीक रिश्ते हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि भारत इस तनाव को कम करने में एक मध्यस्थ हो सकता है।’

जहीर ने इस पूरे मामले पर कहा कि इजरायल को गाजा से बाहर आने के लिए एक सेफ रास्ता चाहिए था, जो ईरान से इस तनातनी से उसे मिला है। इस तरह से भी इसे देखा जाना चाहिए। ईरान ने करीब 200 ड्रोन और मिसाइल मारीं लेकिन कोई जख्मी तक नहीं हुआ। मुझे तो लगता है कि ये दोनों देशों ने अपनी अवाम को एक मैसेज दिया है कि हमने अपना काम कर दिया है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...