7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअगर पाकिस्तान में थोड़ी भी समझ है, तो आतंकवाद छोड़ दे… सलमान...

अगर पाकिस्तान में थोड़ी भी समझ है, तो आतंकवाद छोड़ दे… सलमान खुर्शीद की पड़ोसी मुल्क को दो टूक

Published on

जकार्ता

भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि भारत महान बनने का इंतजार कर रहा है। हमें कोई भी भटकाए या हमारे रास्ते में रुकावट न डाले। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी ताकत दिखाएं। अगर पाकिस्तान में थोड़ी भी समझ है, तो वे हमारी एक ही मांग समझेंगे: आतंकवाद छोड़ दो। सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही।

खुर्शीद ने आगे कहा कि मेरे कुछ साथी सत्ताधारी पार्टी से नहीं हैं। सत्ताधारी पार्टी अकेले ही यह संदेश देने आ सकती थी, लेकिन वे भारत का संदेश देने हमारे साथ आए… हालांकि, दुख की बात है कि भारत से हमें ऐसा सुनने को नहीं मिला। कोई कह रहा है कि वह भाजपा या कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन मुझे गर्व है कि हम यहां एक साथ हैं क्योंकि हम एक-दूसरे की पार्टियों का समर्थन नहीं कर रहे हैं, हम भारत नामक एक साधारण विचार का समर्थन कर रहे हैं…।”

भारत को इंडोनेशिया के प्रमुख इस्लामी संगठन का मिला समर्थन
इससे पहले, इंडोनेशिया के एक प्रमुख इस्लामी संगठन के अध्यक्ष ने शुक्रवार को भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की। उन्होंने शांति और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत और इंडोनेशिया के एक साथ आने का आह्वान किया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल, स्थानीय राजनीतिक और कूटनीतिक नेतृत्व और थिंक टैंक को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के रुख से अवगत कराने के लिए यहां आया है।

प्रतिनिधिमंडल ने नहदलातुल उलमा कार्यकारी बोर्ड (पीबीएनयू) के अध्यक्ष केएच उलिल अबशार अब्दुल्ला और दुनिया के सबसे बड़े इस्लामी संगठन एनयू के समिति सदस्य खलिली खलिल से मुलाकात की और हिंसा और धार्मिक चरमपंथ के खिलाफ उनका अटूट समर्थन मांगा। जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विविधता में एकता या ‘‘बिन्नेका तुंगगल इका’’ के साझा मूल्यों के साथ-साथ सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले शांतिप्रिय देश ने इन मूल्यों को राज्य की नीति और दिनचर्या में अपनाया है। प्रतिनिधिमंडल के नेता ने नेयू नेताओं से भारत को समर्थन देने और दुनिया को एक कड़ा संदेश देने के लिए सीमा पार आतंकवाद की निंदा करने का आग्रह किया।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘आतंकवाद और निर्दोष नागरिकों पर हमले की निंदा करते हुए केएच उलिल ने कहा कि वह भारत के दर्द को महसूस करते हैं और उन्होंने भारत और इंडोनेशिया से शांति एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आने का आह्वान किया।’’ प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नेशनल मैंडेट पार्टी (पीएएन) के नेताओं से मुलाकात की, जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘‘धर्म और नस्ल आतंकवाद फैलाने का आधार नहीं हो सकते।’’

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...