8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयप्रमोशन नहीं मिला तो बॉस समेत पूरे परिवार का मर्डर, नफरत में...

प्रमोशन नहीं मिला तो बॉस समेत पूरे परिवार का मर्डर, नफरत में जी रहा था

Published on

नई दिल्ली

आठ साल पहले अमेरिका के ह्यूस्टन में अपने बॉस समेत पूरे परिवार की हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। ह्यूस्टन क्रॉनिकल के अनुसार, फेंग लू को चीन से आने के कुछ ही समय बाद 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। फेंग लू ने अपने बॉस माओय और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों की 30 जनवरी, 2014 को हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का अब खुलासा किया है। पता लगा है कि जॉब में प्रमोशन नहीं मिलने से नाराज फेंग लू ने अपने बॉस की परिवार समेत हत्या कर दी थी। सभी के शव बेडरूम में खून से लथपथ पाए गए थे। सभी को गोली मारी गई थी।

ह्यूस्टन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी साल 2014 को माओय सन (50), मेईक्सी सन (49), टिमोथी सन (9) और टाइटस सन (7) के शव बेडरूम में पाए गए थे। सभी की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अब हत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि फैंग लू की गिरफ्तारी के बाद पूरे परिवार की हत्या पर से पर्दा खुल गया है। 58 वर्षीय फेंग लू का अपने कर्मचारियों के साथ व्यवहार थोड़ा अजीब था। वह इस बात को लेकर काफी तनाव में था कि ऑफिस में उसके रिपोर्टिंग मैनेजर माओय ने उसके प्रमोशन की सिफारिश नहीं की।

पुलिस द्वारा दायर अदालती दस्तावेजों के अनुसार, फेंग कंपनी के अनुसंधान और विकास अनुभाग में अपना ट्रांसफर चाहता था। इसके लिए माओय द्वारा उसे रिकमेंट दिया जाता तो उसका काम बन जाता लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। फेंग यू ने अपने कबूलनामे में पुलिस को बताया कि जब वह ऑफिस पहुंचा तो उसके सहकर्मियों का उसके साथ व्यवहार थोड़ा अजीब है। उसे संदेह हुआ कि माओय ने अन्य लोगों के पास उसकी चुगली की है।

ह्यूस्टन क्रॉनिकल द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, उन्होंने आगे सोचा कि शायद यही कारण है कि उन्हें पदोन्नति नहीं मिली। जांचकर्ताओं को फेंग यू के पास से हत्या में प्रयुक्त बंदूक भी मिल गई है। उसकी पत्नी ने जांचकर्ताओं को बताया कि फेंग का माओ से प्रमोशन को लेकर विवाद था। जांचकर्ताओं द्वारा उसे बताए जाने के बाद कि फैंग ने एक बन्दूक खरीदी थी।

द डेली बीस्ट के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने जब माओ के घर से नमूनों की जांच की तो वो फेंग यू से मेल खा गए। जब तक जांचकर्ता फेंग यू को धर पाते, तब तक वह अपने घर चीन लौट चुका था। लेकिन, जैसे ही आठ साल बाद वो वापस आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

Latest articles

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

भेल के सरस्वती मंदिर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ का समापन

भोपाल राजधानी के बरखेड़ा स्थित सरस्वती मंदिर छठ घाट पर बुधवार सुबह लोक आस्था के...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...