8.7 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटैरिफ लागू नहीं हुआ तो टूट सकता है भारत-पाकिस्तान सीजफायर! ट्रंप सरकार...

टैरिफ लागू नहीं हुआ तो टूट सकता है भारत-पाकिस्तान सीजफायर! ट्रंप सरकार ने कोर्ट में ये क्या कह दिया?

Published on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के सीजफायर को लेकर अभी तक कई जगह दावा कर चुके हैं. ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने सीजफायर में अहम भूमिका निभाई थी. अब ट्रंप प्रशासन ने यही दावा अदालत में कर दिया. ट्रंप प्रशासन ने अपने टैरिफ से जुड़े मामले का बचाव करने के लिए सीजफायर का सहारा लिया है. प्रशासन ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत में दावा किया कि अगर टैरिफ से जुड़े नियम नहीं माने गए तो सीजफायर टूट सकता है.

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने कोर्ट में अपने टैरिफ के फैसले का बचाव करने के लिए भारत-पाक सीजफायर का सहारा लिया है. प्रशासन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मामले को शांत करने के लिए टैरिफ पॉवर का इस्तेमाल किया गया था. अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने 23 मई, 2025 को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत (यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड) में एक बयान दाखिल कर कहा, ”राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के लिए अपने टैरिफ से जुड़े अधिकारों का इस्तेमाल किया था.”

भारत-सीजफायर का कई बार क्रेडिट ले चुके हैं ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया है. ट्रंप इस बात का कई जगह पर क्रेडिट ले चुके हैं. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी. पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को ड्रोन और मिसाइल के जरिए निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सेना के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया.

ट्रंप के टैरिफ को लेकर दुनिया भर में चर्चा
ट्रंप के टैरिफ को लेकर बनाए नियम की काफी चर्चा रही है. अमेरिका ने चीन समेत कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया था. इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगा दिया. अमेरिका ने भारत के लिए भी टैरिफ को लेकर नियम बनाए हैं.

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...