10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुलाकात हो जाती तो... दिल्ली में 'निराश' हुईं नेपाली विदेश मंत्री देउबा,...

मुलाकात हो जाती तो… दिल्ली में ‘निराश’ हुईं नेपाली विदेश मंत्री देउबा, अपने पीएम के लिए करना चाहती थीं बात!

Published on

काठमांडू

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने कहा है कि दिल्ली की अपनी निजी यात्रा के दौरान भारतीय अधिकारियों से ना मिल पाने से उन्हें निराशा हुई है। देउबा बीते हफ्ते स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली आई थीं, ये निजी कार्यक्रम था लेकिन उनको उम्मीद थी कि भारत सरकार के कुछ अधिकारियों से मुलाकात होगी। वह नेपाली पीएम केपी ओली के भारत दौरे पर भी बात करना चाहती थीं। ऐसा नहीं हो सका, इस पर देउबा ने अपनी निराशा जाहिर की है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देउबा नेपाल के पीएम केपी ओली के भारत दौरे का न्योता हासिल करने की कोशिश में थीं। ओली इस साल 15 जुलाई को सत्ता में वापसी करने के बाद से ही भारत आना चाहते हैं लेकिन उनको नई दिल्ली की ओर से न्योता नहीं मिला है। ऐसे में वह भारत से न्योता चाहते हैं।

ओली के भारत दौरा का रास्ता तलाश रही थीं राणा!
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा दिल्ली में स्वास्थ्य जांच के लिए आई थीं। इस दौरान वह भारत सरकार के अधिकारियों से मिलकर नेपाल के पीएम केपी ओली के भारत दौरे का रास्ता बनाने की भी कोशिश में थीं। इसीलिए वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने की उम्मीद कर रही थीं। इसका मकसद केपी ओली के लिए निमंत्रण की प्रक्रिया शुरू करना था।

देउबा अपनी स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली आने से पहले इस साल अगस्त में भारत का आधिकारिक दौरा कर चुकी हैं। अगस्त में अपनी भारत यात्रा के दौरान देउबा ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात की थी और कई मुद्दों पर बात की थी। देउबा के नई दिल्ली के ये दौरे इस लिहाज से भी अहम हैं क्योंकि बीते कुछ समय से नेपाल और भारत के रिश्तों में गर्मी कम होने की बात कही जा रही है।

ओली ने किया है चीन का दौरा
भारत से न्योता ना मिलने की स्थिति में ओली ने चीन का दौरा किया है। ओली नेपाल के पहले ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे के लिए भारत की बजाय किसी दूसरे देश को चुना। इस महीने की शुरुआत मे ओली ने चीन का दौरा किया और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की। ओली को चीन के लिए नरम रुख रखने वाला नेपाली नेता मान जाता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत सरकार उन पर क्या रुख अपनाती है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...