18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-रूस कॉरिडोर ने रचा इतिहास, पहली बार साइबेरिया से मुंबई रवाना हुआ...

भारत-रूस कॉरिडोर ने रचा इतिहास, पहली बार साइबेरिया से मुंबई रवाना हुआ हजारों टन कोयला

Published on

मॉस्को

भारत और रूस के बीच बने उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर ने इतिहास रच दिया है। इस कॉरिडोर के रास्ते पहली बार भारत की ओर जाने वाले दो ट्रेनें रवाना हुई हैं। कुजबास से भारत की ओर जाने वाली दोनों ट्रेनें उत्तर-दक्षिण अंतरराष्ट्रीय परिवहन कॉरिडोर (आईटीसी) के रास्ते यात्रा पर निकली हैं। रूसी रेलवे ने दोनों ट्रेनों के रवाना होने की पुष्टि की है। इन ट्रेनों की यात्रा साइबेरिया से शुरू हुई और फिर कजाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से होते हुए ईरानी बंदरगाह बंदर अब्बास पहुंची। इसके बाद अब ट्रेनों में लदा कोयला मुंबई के लिए समुद्र के रास्ते यात्रा के अंतिम चरण में रवाना होगा।

उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा क्या है
अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (INSTC) भारत, ईरान, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल ढुलाई के लिए जहाज, रेल और सड़क मार्ग का एक 7,200 किलोमीटर (4500 मील) लंबा मल्टी-मोड नेटवर्क है। इस मार्ग में मुख्य रूप से भारत, ईरान, अजरबैजान और रूसी संघ से जहाज, रेल और सड़क के माध्यम से माल ले जाना शामिल है। गलियारे का उद्देश्य मुंबई, मॉस्को, तेहरान, बाकू, बंदर अब्बास, अस्त्राखान, बंदर अंजली आदि जैसे प्रमुख शहरों के बीच व्यापार संपर्क बढ़ाना है। 2014 में दो मार्गों का ड्राई रन किया गया था, पहला मुंबई से बाकू वाया बंदर अब्बास और दूसरा मुंबई से अस्त्राखान वाया बंदर अब्बास, तेहरान और बंदर अंजली विचाराधीन अन्य मार्गों में कजाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के रास्ते शामिल हैं।

अश्गाबात समझौते से जोड़ने की तैयारी
इस गलियारे को अश्गाबात समझौते के साथ भी जोड़ा जाएगा, जो भारत (2018), ओमान (2011), ईरान (2011), तुर्कमेनिस्तान (2011), उज्बेकिस्तान, (2011) कजाकिस्तान (2015) द्वारा हस्ताक्षरित एक मल्टीमॉडल परिवहन समझौता है, जिसका उद्देश्य मध्य एशिया और फारस की खाड़ी के बीच माल के परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय परिवहन और पारगमन गलियारा बनाना है। इस मार्ग के जनवरी 2018 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद थी, हालांकि यह प्रोजेक्ट अपने समय से काफी पीछे चल रहा है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...