8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल में सुरक्षित हैं भारतीय कामगार.. हिजबुल्लाह से जंग के बीच राजदूत...

इजरायल में सुरक्षित हैं भारतीय कामगार.. हिजबुल्लाह से जंग के बीच राजदूत का बड़ा बयान

Published on

तेल अवीव

भारत में इजरायल के नए राजदूत रियुवेन अजार ने कहा है कि उनके देश में भारतीय कामगार सुरक्षित हैं। रियुवेन ने कहा कि इजरायल में भारतीय कर्मचारी सुरक्षित इलाकों में काम कर रहे हैं और संघर्ष से दूर हैं। एक अनुमान के मुताबिक इजरायल में करीब 9000 से 10,000 भारतीय कामगार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कामगार और खतरनाक जगहों के बीच काफी दूरी है। इजरायल ने गाजा युद्ध शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय कामगारों की भर्ती की है। बीच में भारतीय कामगारों में स्किल की कमी को लेकर पैदा हुए विवादों के बाद इजरायल ने फिर 15000 नए भारतीय कामगारों की भर्ती करने का ऐलान किया है।

सुरक्षित हैं भारतीय कामगार
WION न्यूज से बात करते हुए इजरायली राजदूत रियुवेन अजार ने कहा, इजरायल में भारतीय कामगार सुरक्षित हैं। उनके और खतरनाक इलाकों के बीच काफी दूरी है। उन्होंने कहा कि कामगारों को सिर्फ उन्ही इलाकों में काम कराया जा रहा है, जो सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल बुनियादी ढांचे में 35 बिलियन का निवेश करने की योजना बना रहा है और “हम इंटरनेशनल टेंडरों में भारतीय कंपनियों को आमंत्रित करना चाहते हैं। हमारे पास कोई मेट्रो नहीं है, और हम चाहते हैं कि भारतीय कंपनियां आएं।”

गाजा-लेबनान के हालात पर भी दिया बयान
अपने इंटरव्यू में इजरायली राजदूत ने गाजा और लेबनान के साथ मौजूदा स्थिति पर भी बात की। यह पूछे जाने पर कि क्या इजरायल गाजा में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन कर रहा है। इस पर राजदूत ने कहा, “हम एक लोकतंत्र हैं और हम अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करते हैं। आतंकवादी अपने गुर्गों के लिए छूट का लाभ उठाते हैं। हमने इसे गाजा और लेबनान में देखा है।”

भारतीय हथियारों की सप्लाई पर साधी चुप्पी
इजरायल को भारतीय हथियारों की सप्लाई वाले सवाल पर राजदूत रियुवेन अजार ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि हम शिपमेंट पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। हमारे पर अपनी डिफेंस इंडस्टी है… इजरायल मुख्य रूप से अमेरिकी सिस्टम्स को खरीदता है और अपने खुद का उत्पादन करता है। हमें किसी खास शिपमेंट के बारे में जानकारी नहीं है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...