14.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरानी विदेश मंत्री अराघची पहुंचे पाकिस्तान, भारत का भी करेंगे दौरा, दोनों...

ईरानी विदेश मंत्री अराघची पहुंचे पाकिस्तान, भारत का भी करेंगे दौरा, दोनों देशों में कराएंगे शांति!

Published on

इस्लामाबाद

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे पर हैं। अराघची ने सोमवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। दावा किया जा रहा है कि उनके इस दौरे का मकसद मध्यस्थता के जरिए भारत-पाक के बीच तनाव कम करना है। अब्बास अराघची की पाकिस्तान यात्रा के बाद इसी हफ्ते उनका भारत का दौरा भी प्रस्तावित है।

भारत और पाकिस्तान में तनातनी के बाद मध्यस्थता की पेशकश करने वाला ईरान शुरुआती देशों में से है। अराघची ने अपने बयान में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि इस कठिन परिस्थिति में हम पाकिस्तान और भारत में मध्यस्थता को तैयार है। इसके बाद वह पाकिस्तान और भारत का दौरा कर रहे हैं। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ तनाव कम करने के लिए ईरान की मध्यस्थता का स्वागत किया है।

शहबाज शरीफ से भी करेंगे मुलाकात
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री ने इशाक डार के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत की है। दोनों के बीच भारत-पाकिस्तान में बढ़े हुए तनाव पर भी चर्चा हुई है। अराघची की इस्लामाबाद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और दूसरे नेताओं के साथ भी बैठक होनी है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ईस्माइल बाघेई ने शनिवार को ईरान के सरकारी प्रेस टीवी से कहा था कि विदेश मंत्री अराघची क्षेत्रीय देशों के साथ तेहरान के विमर्श के तहत पाकिस्तान और भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। बाघई ने बताया है कि आराघची इस सप्ताह के अंत में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।

ईरान ने पहलगाम हमले की निंदा की
ईरानी विदेश मंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हाल ही में पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति है। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। अराघची ने पहलगाम हमले की निंदा की है और भारत-पाकिस्तान से संयम बरतने के लिए कहा है।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...