8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान की दुनिया भर में किरकिरी, इटली US बोले-बंद हो मॉरल पुलिसिंग

ईरान की दुनिया भर में किरकिरी, इटली US बोले-बंद हो मॉरल पुलिसिंग

Published on

दुबई

मॉरल पुलिसिंग के नाम पर महिला की मौत से ईरान की अपने देश में जबर्दस्त आलोचना हो रही है। वहीं अब इस मुद्दे पर पूरी दुनिया में उसकी किरकिरी हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने इस मामले में जांच की बात कही है। इसके अलावा अमेरिका और इटली ने भी इस मामले को लेकर ईरान की आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने जारी किया बयान
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ईरान में हाल के महीनों में मॉरल पुलिसिंग की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इसके तहत हिजाब न पहनने के लिए महिलाओं को टारगेट किए जाने के मामले सामने आए हैं। बयान में कहा गया है कि कई वेरिफाईड वीडियोज में हिजाब न पहनने पर महिलाओं को चेहरे पर थप्पड़ मारा जा रहा है। इसके अलावा ढीला हिजाब पहनने पर उन्हें पुलिस की गाड़ी में ठूंस दिया जा रहा है। इटली की विदेश मंत्री ने इसे कायरानापूर्ण कार्य बताया है।

एंटनी ब्लिंकेन ने जारी किया बयान
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को 22 साल की महसा अमीनी को गश्ती दल पुलिस थाने लेकर गई थी। यहां पर वह बेहोश हो गई और तीन दिन के बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि ईरानी पुलिस का कहना है कि अमीनी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। वहीं अधिकारियों ने जांच की बात कही है। घटना को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि अमीनी को आज जिंदा होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के लोग आज उनकी मौत पर अफसोस जता रहे हैं। हम ईरान सरकार से कहेंगे कि वह महिलाओं के इस उत्पीड़न को बंद करे।

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...