12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या रूस कर रहा है NATO से भिड़ने की तैयारी... कहा- जर्मनी-अमेरिका...

क्या रूस कर रहा है NATO से भिड़ने की तैयारी… कहा- जर्मनी-अमेरिका के टैंक ‘टिन के डिब्बे’ हैं

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन में जंग के दौरान रूस ने जर्मन टैंक और अमेरिकी बख्तरबंद गाड़ियों पर कब्जा किया. इसके बाद रूस ने नए एंटी-टैंक हथियार बनाए. असल में गोले. ताकि इन टैंकों और गाड़ियों पर प्रैक्टिस कर सके. रूस की यह तैयारी देख कर दुनिया के रक्षा एक्सपर्ट्स को यह लग रहा है कि शायद रूस NATO से लोहा लेने को तैयार है.

रूसी हथियार कंपनी रोजटेक ने नए टैंक के गोले बनाए हैं. ये गोले जर्मनी के लेपर्ड टैंक और अमेरिका के ब्रैडली इन्फैन्ट्री फाइटिंग व्हीकल पर दागे गए. ताकि यह देखा जा सके कि गोले कारगर हैं या नहीं. साथ ही जर्मनी और अमेरिका की टेक्नोलॉजी का पता किया जा सके. ये टैंक और गाड़ियां जर्मनी और अमेरिका ने यूक्रेन को दिए थे.

रोजटेक के इंडस्ट्रियल डायरेक्टर बेखन ओजडोव ने कहा कि हम पारंपरिक हथियारों के बजाय नए हथियार विकसित करने में लगे हैं. इसलिए हमने अपने टैंक्स के लिए नए गोले बनाए हैं, जो पश्चिमी देशों के टैंकों, बख्तरबंद वाहनों और अन्य सैन्य गाड़ियों को बर्बाद कर सकें. इन गोलों के परीक्षण में हम पूरी तरह से सफल रहे हैं.

रोजटेक कंपनी बना रही है नए टैंक और उनके कवच
इसके अलावा रोजटेक नए टैंक भी बनाने जा रहा है. जो नाटो में शामिल देशों के हथियारों का सामना कर सकें. अगर ऐसा नहीं होता है तो पुराने टैंकों को नए कवच से लैस करेंगे, ताकि उनपर विदेशी हथियारों का असर न हो. या बेहद कम हो. रोजेटक के बने गोलों ने यूक्रेन को मिले अमेरिकी अबराम टैंक्स को पहले भी बर्बाद किया था.

एक अमेरिकी अबराम टैंक को रूस के T-72B3 टैंक के एक गोले ने ही खत्म कर दिया था. रोजटेक ने कहा कि पश्चिमी टैंक और सैन्य वाहन टिन के डिब्बे हैं. हालांकि अभी तक रूसी सेना ने एक भी अबराम टैंक अपने कब्जे में नहीं लिया है. रूस रिवर्स इंजीनियरिंग करके अपने सैन्य ताकत को बढ़ा रहा है.

ब तक पकड़े गए 131 टैंक, 123 इन्फैन्ट्री व्हीकल
इस साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन के M2A2 Bradley IFV को पकड़ा था. इसके बाद इसे ट्रेन से मॉस्को भेजा गया. पहले यह योजना थी कि इसे मॉस्को के म्यूजियम में रखा जाएगा. लेकिन बाद में पता चला कि इसके हल को नए गोलों की टेस्टिंग के लिए कहीं और भेजा गया. जहां पर 30 मिलिमीटर के गोलों का परीक्षण किया गया.

यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में रूस ने अब तक 131 टैंकों, 82 बख्तरबंद लड़ाकू गाड़ियों, 123 इन्फैन्ट्री फाइटिंग व्हीकल और 98 बख्तरबंद पर्सनल कैरियर को अपने कब्जे में लिया है. इन सबकी स्टडी करके रूस नए हथियार बना रहा है, ताकि इन जैसे सैन्य वाहनों को वो अपने एक गोले से बर्बाद कर सके.

दुश्मन की डिफेंस टेक्नोलॉजी समझने में लगता है समय
हालांकि रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि दुश्मन की डिफेंस टेक्नोलॉजी को समझने और उसका काउंटर बनाने में कई साल लग जाते हैं. इसलिए रूसी सेना को नए गोले या हथियार मिलने में अभी समय लगेगा. लेकिन रूस कंट्रोल्ड डेटोनेशन शेल यानी ऐसे गोले बना रहा है, जो दूर से नियंत्रित करके फोड़े जा सकें.

30 मिलिमीटर के गोले इसी तरह के हैं. इसे रिमोट से फ्यूज किया जाता है. इस दौरान यह इसका मार्ग, टारगेट आदि सब तय किया जाता है. इस गोले ने दुश्मन टैंकों और बख्तरबंद वाहनों को छेद डाला. इसे हमने BMPT Terminator सैन्य वाहन में तैनात किया है. यह एक टैंक सपोर्ट कॉम्बैट व्हीकल है.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...