11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, 55 लोगों की मौत, IDF...

इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, 55 लोगों की मौत, IDF बोला- यह जमीनी कार्रवाई की तैयारी

Published on

तेल अवीव:

इजरायल ने बुधवार को एक बार फिर लेबनान पर भीषण हमला किया है। इस हमले में कम से कम 51 लोगों की मौत हुई है, जबकि 220 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स ने बताया है कि उनके लड़ाकू विमानों ने बुधवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के करीब 280 ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन इलाकों को भी निशाना बनाया गया, जहां से उत्तरी इजरायल पर सुबह हमले किए गए थे। यह हमला तेल अवीव में मोसाद के हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर किए गए हिजबुल्लाह के मिसाइल हमले के बाद किया गया है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुधवार को इजरायली हमलों में 55 लोगों की मौत हो गई और 223 अन्य घायल हो गए। यह संख्या पिछले दो दिनों में लेबनान में मारे गए 564 लोगों और 1,800 से अधिक के घायल होने के अतिरिक्त है। मृतकों में करीब 150 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री फिरास आबियाद ने यह नहीं बताया कि बुधवार को कितनी महिलाएं और बच्चे घायल हुए। वर्ष 2006 में इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध के बाद इस सप्ताह में हुए यह सबसे भीषण हमले हैं। इजरायली सेना ने कहा कि बुधवार को जिन जगहों पर हमले किए गए, वहां हिजबुल्लाह ने हथियार रखे हुए थे और सैन्य ढांचा बनाया हुआ था।

लेबनान में जमीनी अभियान की तैयारी : इजराइली सेना प्रमुख
इजरायली सेना प्रमुख ने बुधवार को कहा कि आईडीएफ लेबनान में संभावित जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। देश की उत्तरी सीमा पर सैनिकों को संबोधित करते हुए थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल हेर्जी हालेवी ने कहा कि हालिया हवाई हमला लेबनान में दाखिल होने के लिए जमीन तैयार करने और हिजबुल्लाह को नेस्तानाबूत करने के लक्ष्य को सामने रख कर किया गया उन्होंने कहा कि उत्तरी इजराइल के विस्थापित नागरिकों को उनके घरों में वापस भेजने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, हम एक युद्धाभ्यास की प्रक्रिया तैयार कर रहे हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...