11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल ने अब हिजबुल्लाह के ड्रोन चीफ को उड़ाया, बेरूत पर मिसाइलों...

इजरायल ने अब हिजबुल्लाह के ड्रोन चीफ को उड़ाया, बेरूत पर मिसाइलों का कहर, लेबनान में तबाही

Published on

तेल अवीव:

इजरायल ने गुरुवार को एक बार फिर लेबनान की राजधानी बेरूत पर सटीक हमले किए हैं। इजरायल के आर्मी रेडियो के अनुसार, हमले में हिजबुल्लाह के ड्रोन यूनिट के प्रमुख मुहम्मद सरूर को निशाना बनाया गया है। माना जा रहा है कि इस हमले में मुहम्मद सरूर मारा गया है। यह हमला बेरूत के दहिह में एक बहुमंजिला इमारत की खास मंजिल पर किया गया है। इजरायल का कहना है कि इस जगह पर हिजबुल्लाह का ड्रोन कमांडर छिपकर रह रहा था। आर्मी रेडियो ने कहा है कि हमला सफल माना जा रहा है।

हमले में कई लोगों की मौत
लेबनान के हिजबुल्लाह से जुड़े समाचार आउटलेट अल मायादीन ने दावा किया कि हमले में चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। लेबनान के मीडिया ने बताया कि इमारत पर तीन अलग-अलग मिसाइलों ने हमला किया गया। दहिह लेबनान की राजधानी बेरूत का दक्षिणी उपनगर है, जो लेबनानी आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के गढ़ के रूप में जाना जाता है।

इजरायल ने लेबनान के कई इलाकों में किए हमले
हमलों की रिपोर्ट के बाद, उत्तरी गोलान हाइट्स में ओडेम और एल रोम के इजरायली इलाकों में रॉकेट सायरन बजने लगे। बाद में आईडीएफ ने सायरन को गलत अलार्म के रूप में पहचाना। आईडीएफ ने बेरूत पर हमले की की पुष्टि दोपहर 3:13 बजे की। शाम 4:00 बजे, हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के अलावा, 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच, इजरायल ने लेबनान के इलाकों ऐता अल-जबल, तौल, शाहौर, हौमिन अल-फौका, महरौना, काना, ऐनाथा, अल-तैरी, अंसारिया-अदलून क्षेत्र, तैबेह, अर्माटा, मजदल सिलम, अल-जुमैजमा, जबल अल-रेहान हाइट्स, मशघरा और शकरा में हमला किया।

इजरायल पर भी हिजबुल्लाह ने दागे रॉकेट
इजरायल के हमले के तुरंत बाद ऊपरी गलील में सफ़ेद सहित इजरायली इलाकों में और रॉकेट सायरन बजने लगे। इजरायल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा, मैगन डेविड एडोम ने कहा कि उत्तर में सायरन बजने के बाद, अब तक किसी रॉकेट हमले या हताहतों की सूचना नहीं मिली है। इजरायल के सरकारी प्रसारक KAN ने बाद में बताया कि माउंट मेरोन पर रॉकेट हमलों की खबर थी। IDF ने बताया कि उसने लेबनानी क्षेत्र से इजरायल में घुसने वाले लगभग 40 रॉकेटों की पहचान की है।

इजरायल ने हिजबुल्लाह की टॉप लीडरशिप को खत्म किया
मंगलवार को बेरूत के दहिह क्षेत्र पर किए गए हमले में, इजरायल ने हिजबुल्लाह के रॉकेट प्रमुख इब्राहिम मुहम्मद कबीसी को निशाना बनाया और मार डाला। इससे पहले, शुक्रवार को, IDF ने राडवान फोर्स कमांडर और हिजबुल्लाह ऑपरेशन के प्रमुख इब्राहिम अकील को मार गिराया। अकील सहित, हमले में हिजबुल्लाह के लगभग सोलह वरिष्ठ कमांडर मारे गए। सोमवार को इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के तीसरे कमांडर अली कराकी की हत्या का प्रयास किया, जो हिजबुल्लाह प्रमुख हसन सैय्यद नसरल्लाह के शीर्ष सैन्य सलाहकारों की तिकड़ी का अंतिम जीवित सदस्य है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...