4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल का सीरिया पर हवाई हमला, लताकिया में मिसाइलों के भंडार को...

इजरायल का सीरिया पर हवाई हमला, लताकिया में मिसाइलों के भंडार को IAF ने बनाया निशाना, एक की मौत

Published on

दमिश्क

इजरायल ने सीरिया के तटीय शहर लताकिया पर हमला किया है। इजरायली सेना (IDF) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उसने लताकिया में हथियार डिपो को निशाना बनाया है, जिसमें सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें रखी हुई थीं। इजरायली वायुसेना के हमले में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को भी निशाना बनाया गया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना (SANA) एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि सीरिया के तटीट शहरों लताकिया और टारटस में इजरायली हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सीरिया पर इजरायली हमले
इजरायल ने ये हमला ऐसे समय में किया है, जब हाल ही में सीरिया की अंतरिम सरकार के सात उसकी बातचीत हुई है। इजरायल ने दिसम्बर 2024 में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद शासन के पतन के बाद सीरिया में बड़े पैमाने पर हवाई बमबारी की है, जिसमें देश के अधिकांश सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया है। हालांकि, हाल के हफ्तों में हमले काफी हद तक बंद हो गए हैं, क्योंकि दोनों पक्ष संघर्ष को रोकने के लिए सीधी बातचीत कर रहे हैं।

इजरायल की रक्षा के लिए हमला
आईडीएफ ने बयान में कहा है कि ये हथियार अंतरराष्ट्रीय खतरे के साथ-साथ इजरायल की समुद्री नेविगेशन क्षमाता के लिए खतरा पैदा करते हैं। रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि हमले इजरायल की सुरक्षा को सुनिश्चत करने के लिए किए गए थे। उन्होंने कहा, ‘आईडीएफ ने आज शाम सीरिया में रणनीतिक हथियारों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया, जो इजरायल राज्य के लिए तत्काल खतरा थे। हम धमकियों की अनुमति नहीं देंगे, और किसी भी पक्ष को छूट नहीं दी जाएगी।’

इजरायल और सीरिया के रिश्ते
इस बीच इजरायल और सीरिया के बीच संबंध बहाल करने के लिए अमेरिका जोर लगा रहा है। सीरिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत थॉमस बैरक ने कहा कि उनका मानना है कि सीरिया और इजरायल के बीच शांति संभव है। बैरक ने गुरुवार को दमिश्क की अपनी पहली यात्रा की। इस दौरान उन्होंने अहमद अल-शरा की इस्लामिक सरकार की तारीफ की और कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...