5.7 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजो हमारा है, उसे वापस लेने का वक्त आ गया... रूस के...

जो हमारा है, उसे वापस लेने का वक्त आ गया… रूस के खिलाफ यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा पलटवार

Published on

कीव

यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने कहा है कि रूसी ताकतों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए शुरुआती अभियान शुरू हो चुके हैं। गार्जियन के साथ एक इंटरव्यू में माईखाइलो पोडोल्याक ने कहा, ‘यह एक जटिल प्रक्रिया है जो एक दिन या एक निश्चित तारीख या एक निश्चित घंटे की बात नहीं है। यह कब्जे से आजादी की एक सतत प्रक्रिया है और प्रक्रियाएं पहले से ही हो रही हैं, जैसे बिजली लाइनों को नष्ट करना या डिपो को तबाह करना।’ उन्होंने कहा, ‘तीव्रता बढ़ रही है लेकिन इसमें काफी लंबा समय लगेगा।’

खबर के अनुसार, उन्होंने भविष्यवाणी की है कि जैसे-जैसे जवाबी हमले की गति बढ़ेगी, रूस में रूसी विद्रोही समूहों की घुसपैठ बढ़ेगी। शनिवार को यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल वालेरी जालुज़नी ने उम्मीद जताई कि एक बड़ा ऑपरेशन शुरू हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की, ‘जो हमारा है, उसे वापस लेने का समय आ गया है।’ राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने बीबीसी को बताया कि बहुप्रतीक्षित जवाबी हमला ‘कल, परसों या एक हफ्ते में’ शुरू हो सकता है।

परमाणु संयंत्र पर हमले की साजिश रच रहा रूस
इससे पहले यूक्रेनी सेना की खुफिया इकाई ने बिना कोई सबूत दिए दावा किया था कि उसके देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित उस परमाणु संयंत्र पर रूस हमले की साजिश रच रहा, जो अभी उसके कब्जे में है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के खुफिया निदेशालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में दावा किया गया है कि रूसी सेनाएं यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर हमला करेंगी और इसके बाद रेडियोधर्मी लीक होने की जानकारी देंगी, ताकि एक अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू हो जाए।

रूस को पलटवार के लिए मोहलत
निदेशालय की ओर से कहा गया कि रूस ऐसा युद्ध पर विराम लगाने के लिए करेगा, ताकि उसकी सेनाओं को पलटवार करने से पहले मोहलत मिल जाए, जिसकी उसे फिर से संगठित होने के लिए जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने न्यूज एजेंसी ‘एपी’ को एक ईमेल के जवाब में बताया कि उसने आरोपों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है और रूसी अधिकारियों ने भी यूक्रेनी दावों पर टिप्पणी नहीं की है।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...