10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान की 'मिया खलीफा' तलाश रही बॉयफ्रेंड, थाईलैंड पहुंचकर शेयर की पोस्ट,...

जापान की ‘मिया खलीफा’ तलाश रही बॉयफ्रेंड, थाईलैंड पहुंचकर शेयर की पोस्ट, फैंस बोले- मैं हूं ना!

Published on

टोक्यो

जापान की एक पॉर्न स्टार इन दिनों दुनिया घूम रही है। दरअसल उसे तलाश है अपने नए बॉयफ्रेंड की। रे लिल ब्लैक (Rae Lil Black) के ट्विटर पर 1.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। ब्लैक थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। इससे पहले पॉर्न स्टार मिया खलीफा छुट्टियां मनाने इंग्लैंड पहुंची थीं। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह ‘प्यार की तलाश’ में हैं। कोकोनट्स नामक वेबसाइट के अनुसार, 26 साल की लिल ब्लैक के पहली बार थाईलैंड पहुंचने पर उन्होंने फेसबुक पर अपने फैंस से पूछा कि क्या कोई जानता है कि ‘थाईलैंड में मुझे पति कहां मिल सकता है?’

डेलीस्टार की खबर के अनुसार फैंस उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं, ‘प्लीज मुझे देखें’। इंस्टाग्राम पर अपने 1.3 मिलियन फैंस के लिए उन्होंने थाईलैंड की एक पारंपरिक पोशाक में फोटो शेयर की। करियर के लिहाज से 2022 लिल ब्लैक के लिए अच्छा साल था। वह पॉर्नहब पर साल के सबसे अधिक खोजे जाने वाले पॉर्न स्टार में 20वें स्थान पर रहीं। वह मिया खलीफा से 14 पायदान नीचे रहीं लेकिन 2021 की तुलना में 12 स्थान ऊपर रहीं।

एडल्ट इंडस्ट्री में पांच साल से सक्रिय
उनका असली नाम Akiko Matsuzawa है और वह एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में करीब पांच साल से सक्रिय हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच के साथ वीडियो गेम की दुनिया में शामिल होकर हाल के वर्षों में वह मेनस्ट्रीम की स्टार बनीं। देखते ही देखते वह साइट की टॉप स्टार में से एक बन गईं और उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। वह सुपर मारियो ओडिसी जैसे गेम खेलती हैं जो जापान में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।

‘एडल्ट इंडस्ट्री में बदलाव जरूरी’
मशहूर पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने पिछले साल एडल्ट इंडस्ट्री में कुछ बदलावों की मांग उठाई थी। उनका तर्क था कि यह इंडस्ट्री एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है इसलिए इसमें बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पॉर्न इंडस्ट्री में काम करने वालों की उम्र को बढ़ाना चाहिए। यह फैसला लोगों में पॉर्न के प्रति जागरुकता पैदा कर सकता है। हिजाब पहनकर पॉर्न फिल्म बनाने के बाद मिया खलीफा का नाम पूरी दुनिया में चर्चित हो गया था। बड़े पैमाने पर लोगों ने उनके खिलाफ नाराजगी जताई थी और उनका विरोध किया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...