5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलिज ट्रस साबित होंगी बेहतर प्रधानमंत्री... क्या चुनाव से पहले ही ऋषि...

लिज ट्रस साबित होंगी बेहतर प्रधानमंत्री… क्या चुनाव से पहले ही ऋषि सुनक ने मान ली हार?

Published on

लंदन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल ऋषि सुनक ने वादा किया है कि अगर लिज ट्रस पीएम बनती हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे। सुनक ने वादा किया है कि वह अग्रिम पंक्ति का राजनीति में बने रहेंगे। अब तक टैक्स कटौती के वादों को लेकर अपनी प्रतिद्वंद्वी ट्रस पर निशाना साधने वाले सुनक ने कहा है कि वह ‘हमेशा कंजर्वेटिव सरकार का समर्थन करेंगे।’ ट्रस के सहयोगियों ने सुनक के बयान का स्वागत किया और कहा कि लिज ट्रस के टैक्स-कटिंग एजेंडा के आसापस पूरा पार्टी को एकजुट करना बेहद महत्वपूर्ण है।

द सन की खबर के अनुसार, ऋषि सुनक ने कहा, ‘मुझे कंजर्वेटिव पार्टी पर दृढ़ विश्वास है। मैं अच्छा करना चाहता हूं और हमेशा अच्छा करूंगा, चाहें मंत्री बनूं या ना बनूं, हमेशा कंजर्वेटिव सरकार का समर्थन करूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि यह इस देश के सर्वश्रेष्ठ है।’ अब तक ट्रस के समर्थकों को चिंता सता रही थी कि सुनक उनकी संभावित नई सरकार को गिराने के लिए विद्रोह कर सकते हैं। टॉकटीवी से बात करते हुए सुनक ने यह बयान दिया है।

खुद को बताया सबसे बेहतर उम्मीदवार
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लिज ट्रस बोरिस जॉनसन से बेहतर प्रधानमंत्री साबित होंगी।’ सुनक ने कहा कि हमें एक पार्टी के रूप में आगे देखना है। मैं जानता हूं कि यहां मौजूद आप में से बहुत से लोग इस्तीफा देने की वजह से मुझसे नाराज हैं और बोरिस जॉनसन को यहां चाहते हैं। लेकिन इससे हमें आगे बढ़ने में मदद नहीं मिलेगी। ऋषि सुनक ने दावा किया कि पार्टी के संकटों को दूर करने के लिए वह बेहतर उम्मीदवार हैं जिन्हें पहले राउंड में सबसे अधिक सांसदों का समर्थन मिला था।

संसद में बने रहेंगे ऋषि सुनक
सुनक ने हारने की स्थिति में भी संसद में बने रहने का वादा किया जबकि अटकलें लगाई जा रही थीं कि चुनाव हारने पर वह संसद को छोड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री की रेस में ऋषि सुनक फिलहाल पिछड़े हुए हैं। लगभग सभी ओपिनियन पोल कह रहे हैं कि लिज ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी की नई लीडर और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बन सकती हैं। हालांकि पार्टी के सांसदों ने सुनक के प्रति अपना समर्थन जताया था। 2010 में पहली बार सांसद बनीं लिज ट्रस को उनके विरोधी एक मौकापरस्त मान रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...