12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयISS में आईं 50 से ज्यादा दरारें... नासा की लीक रिपोर्ट ने...

ISS में आईं 50 से ज्यादा दरारें… नासा की लीक रिपोर्ट ने सुनीता विलियम्स की सुरक्षा पर डराया, धरती पर वापसी में होगी देर!

Published on

वॉशिंगटन

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में खराबी की वजह से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में फंसे हुए हैं। इससे एक ओर सुनीता विलियम्स के स्वास्थ्य को लेकर फिक्र बढ़ रही है तो दूसरी तरफ आईएसएस पर आ रही दरारों ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा कर दी हैं। नासा की एक रिपोर्ट से पता चला है कि आईएसएस पर छोटी-मोटी लीक वर्षों से होती रही है लेकिन हालिया दिनों में तेजी से बढ़ी दरारों ने स्थिति गंभीर कर दी है।

नासा ने माना है कि स्पेस स्टेशन में दरारें और रिसाव की संख्या अब 50 से ज्यादा हो गई है। इससे वहां रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्टेशन को इतना गंभीर नुकसान हुआ है कि एस्ट्रोनॉट के दल की सुरक्षा की गारंटी नहीं ली जा सकती है। नासा की एक लीक रिपोर्ट में आईएसएस के लिए गंभीर खतरों की बात कही गई है। इस रिपोर्ट के बाद अंदेशा है कि दरारों पर ध्यान नहीं दिया तो सुनीता विलियम्स और विल्मोर की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

बोइंग स्टारलाइनर मिशन में क्या गलत हुआ?
सुनीता विलियम्स और विल्मोर का आईएसएस पर मिशन बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में गड़बड़ी की वजह से लगातार आगे बढ़ता रहा है। नासा ने शुरू में 13 जून को अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की योजना बनाई थी, लेकिन बार-बार वापसी की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा है। अंतरिक्ष यात्रियों के अब अगले साल धरती पर लौटने की उम्मीद की जा रही है।

बोइंग स्टारलाइनर मिशन नासा के लिए काफी अहम है। ये मिशन अंतरिक्ष में इंसानी उपस्थिति बनाए रखने की नासा की योजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मिशन का एक और अहम लक्ष्य अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस से सुरक्षित रूप से लाने और ले जाने की अंतरिक्ष यान की क्षमता का प्रदर्शन करना है।

नासा ने कहा है कि सुनीती और उनके साथी एस्ट्रोनॉट की वापसी के लिए कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं होने और बोइंग स्टारलाइनर मिशन को और देरी का सामना करने के चलते चालक दल की सुरक्षा और आईएसएस की जांच बढ़ती जा रही है। नासा इन मुद्दों को हल करने के लिए लगातार अपनी कोशिश कर रहा है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...