10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुनीर बनाम सिद्धू… ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तानी सेना में पहली बार बदला...

मुनीर बनाम सिद्धू… ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तानी सेना में पहली बार बदला शक्ति संतुलन, फील्‍ड मार्शल बनाने की असल वजह जानें

Published on

इस्‍लामाबाद:

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तान में राज करने वाली सेना में शक्ति का संतुलन बदलता दिख रहा है। दशकों बाद पहली बाद ऐसा हुआ है कि पाकिस्‍तान की वायुसेना ने थलसेना के वर्चस्‍व को तोड़ दिया है। भारत के साथ लड़ाई में पाकिस्‍तानी एयरफोर्स की भूमिका ज्‍यादा रही। इसमें चीन का पूरा तकनीकी सपोर्ट मिला। इससे जनता के अंदर पाकिस्‍तान की एयरफोर्स के अंदर भरोसा बढ़ा है। वहीं इससे पाकिस्‍तान के अंदर सिविल-मिल‍िट्री बैलेंस, रणनीतिक कंट्रोल और संस्‍थागत प्रासंगिकता को लेकर बहस शुरू हो गई है। रणनीतिक हल्‍कों में माना जा रहा है कि इसी वजह से सेना प्रमुख असीम मुनीर को अपनी सत्‍ता पर खतरा महसूस होने लगा। इसको देखते हुए शहबाज शरीफ ने उन्‍हें फील्‍ड मार्शल बनाकर उनका ओहदा सबसे ऊपर कर दिया।

द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हमले को रोकने में पाकिस्‍तानी वायुसेना की भूमिका सबसे ज्‍यादा रही। उसी ने 7 मई के भारत के हमलों के दौरान पूरे युद्ध को संभाला था। वहीं पाकिस्‍तानी सेना के जमीनी एयर डिफेंस सिस्‍टम नकारा साबित हुए। यही नहीं भारत की ओर से आ रहे खतरों के बारे में भी सेना को पाकिस्‍तानी वायुसेना ने ही बताया था। इससे मुनीर सेना की भूमिका बहुत कम रह गई। भारत के साथ जंग में ऐसा पहली बार हुआ जब पाकिस्‍तानी सेना पर पाकिस्‍तान की वायुसेना भारी पड़ी है। इससे पाकिस्‍तानी वायुसेना की विदेशी पर्यवेक्षकों, पाकिस्‍तान के सिविल मिलिट्री तबके और जनता की ओर से उसकी जमकर तारीफ की जा रही है।

असीम मुनीर को बनाया फील्‍ड मार्शल
पाकिस्‍तान में दशकों से ही थलसेना प्रमुख ही असली शासक होता है। रक्षा विशेषज्ञों और पाकिस्‍तान पर करीबी नजर रखने वालों का मानना है कि जनरल असीम मुनीर को इसी वजह से फील्‍ड मार्शल बनाकर उन्‍हें 5 स्‍टार जनरल बना दिया गया। इससे एक बार फिर से पाकिस्‍तान में थल सेना को सुप्रीम बनाने की कोशिश की गई है। आलम यह है कि पाकिस्‍तान के नेता, मीडिया और रिटायर जनरल भी पाकिस्‍तान की वायुसेना के चीफ जहीर अहमद बाबर सिद्धू के नेतृत्‍व की तारीफ कर रहे हैं। इससे देश में लोगों का ध्‍यान पाकिस्‍तानी सेना के रावलपिंडी स्थित मुख्‍यालय से हटकर इस्‍लामाबाद के नजदीक स्थित एयर फोर्स के मुख्‍यालय पर हो गया है।

यह भी चर्चा है कि पाकिस्‍तान का नागरिक प्रशासन पाकिस्‍तानी एयरफोर्स का इस्‍तेमाल सेना और उसके प्रमुख जनरल मुनीर के खिलाफ इस्‍तेमाल कर रही है। इससे पहले सेना भी इसी तकनीक का इस्‍तेमाल देश की राजनीति पर कब्‍जा करने के लिए करती थी। पाकिस्‍तानी एयरफोर्स की तारीफ करते हुए पीएम शहबाज शरीफ ने एयरफोर्स के चीफ सिद्धू का कार्यकाल बढ़ा दिया है। इसको लेकर भी चर्चा है कि यह जनरल मुनीर को संदेश है। पाकिस्‍तान के इतिहास में यह दूसरी बार ही है जब किसी एयरफोर्स चीफ का कार्यकाल बढ़ाया गया है। पाकिस्‍तान में हमेशा से ही सेना को ही बढ़ावा द‍िया गया है और एयरफोर्स तथा नेवी को दोयम दर्जे का व्‍यवहार झेलना पड़ा है। पाकिस्‍तान में सेना के कई जनरल तानाशाह बने और उन्‍होंने वर्षों तक शासन भी किया है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...