6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के पहाड़ों पर मिल रहे रहस्यमय एंटीने, साजिश या पैसा छापने...

अमेरिका के पहाड़ों पर मिल रहे रहस्यमय एंटीने, साजिश या पैसा छापने की मशीन?

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के यूटा में सॉल्ट लेक सिटी के आसपास अजीबोगरीब एंटीना देखने को मिल रहे हैं। इन एंटीना को किसने लगाया है और क्यों लगाया है, इसके बारे में पता नहीं चल सका है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर एंटीना के साथ एक बैटरी पैक, एक राउटर और एक सोलर पैनल भी लगा हुआ है। अब तक ऐसे 12 एंटीना खोजे जा चुके हैं। सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण अवैध है। इसलिए साल्ट लेक सिटी सार्वजनिक भूमि विभाग एंटीना को हटाने में लगा है। कथित तौर पर कुछ एंटीना यूटा विश्वविद्यालय में भी पाए गए हैं।

साल्ट लेक सिटी के मनोरंजक ट्रेल्स मैनेजर टायलर फोनारो के मुताबिक ये एंटीना सबसे पहली बार लगभग एक साल पहले दिखे थे। इन पर किसी भी तरह का कोई पहचान चिह्न नहीं था। एक एंटीना लगभग 7,000 फीट की ऊंचाई पर एक पहाड़ की चोटी पर पाया गया था। फोनारो के मुताबिक एक अकेला आदमी ही इसे सैद्धांतिक रूप से पहाड़ पर लगा सकता है। क्योंकि इस सेटअप के तीन कंपोनेंट हैं जो सूटकेस के आकार के हैं। उन्होंने कहा, ‘कथित तौर पर यह लगभग 20-25 किग्रा का था। इसमें 5-6 फीट का एंटीना और एक सोलर पैनल था।’

क्रिप्टोकरेंसी की हो रही माइनिंग?
फोनारो के मुताबिक शुरुआत में उन्होंने सोचा कि यह किसी तरह के सेलफोन बूस्टर हैं। हालांकि स्थानीय मीडिया ने संदेह जताया है कि यह बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी हीलियम की माइनिंग से जुड़ा हो सकता है। एक बड़ा नेटवर्क बना कर एंटीना के जरिए हीलियम की माइनिंग होती हैं। इसमें क्रिप्टोकरेंसे कवरेज के जरिए बनती है। क्रिप्टोकरेंसी के एक्सचेंज इसके बदले पैसा देते हैं। फोनारो ने इस बात का भी उल्लेख किया कि इस एंटीना योजना ने अब तक सार्वजनिक भूमि को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई वैज्ञानिक उद्देश्य के लिए इस तरह का एंटीना लगाता है तो हम इजाजत देंगे।

पहाड़ों से हटाए जा रहे एंटीना
शहर के अधिकारी बर्फीले पहाड़ों पर चढ़ कर एंटीना हटाने में लगे हैं। कई एंटीना हटाए जा चुके हैं, वहीं कुछ के आने वाले भविष्य में मिलने की उम्मीद है। जब इसकी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की गईं, तब कई लोगों ने इसे खतरा बताया। वहीं, कई यूजर ने कहा कि ये हीलियम माइनिंग से जुड़ा एंटीना है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...