15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयघर का रहा न घाट का… पहलगाम अटैक के बाद 'दोस्तों' ने...

घर का रहा न घाट का… पहलगाम अटैक के बाद ‘दोस्तों’ ने भी पाकिस्तान से मोड़ लिया मुंह, पड़ गया अलग-थलग

Published on

नई दिल्ली

भारत के साथ तनाव के चलते पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर तेजी से अलग-थलग पड़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के दोस्तों ने भी उसका साथ देना छोड़ दिया है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने इस हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

खाड़ी देशों और चीन जैसे पाकिस्तान के पुराने सहयोगी भी इस हमले की निंदा या फिर किनारा कर रहे हैं। सिर्फ तुर्की ही खुलकर पाकिस्तान का साथ देता दिख रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकी हमलों के बाद तनाव कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार जो बदला है, वह है पहलगाम में हुए हमले पर दुनिया की प्रतिक्रिया।

खाड़ी देशों ने भी की आतंकी हमले की निंदा
दरअसल, कभी पाकिस्तान के अटूट सहयोगी रहे सऊदी अरब और UAE (संयुक्त अरब अमीरात) जैसे खाड़ी देशों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। यहां तक कि पाकिस्तान के ‘सदाबहार दोस्त’ चीन ने भी इस पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है और दोनों पक्षों से तनाव कम करने का आग्रह किया है।

पहले और अब में आया कितना फर्क?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ दशक पहले ऐसा सोचना भी मुश्किल था कि खाड़ी देश इस तरह की घटनाओं की खुलकर निंदा करें। पुरानी घटनाओं पर नजर डालें तो 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद, सऊदी अरब और UAE जैसे पाकिस्तान के सहयोगी अपने बयानों में ‘नॉन स्टेट एक्टर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे, आतंकवादी शब्द का नहीं। फिलहाल सिर्फ तुर्की ही ऐसा मुल्क है, जिसने इतिहास में कई बार कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन किया है और अब भी इस्लामाबाद के साथ खड़ा नजर आ रहा है।

बस तुर्की ही दिखा रहा PAK से हमदर्दी
रविवार को तुर्की का नौसैनिक जहाज टीसीजी Buyukada कराची बंदरगाह पर पहुंचा। इससे कुछ दिन पहले तुर्की वायु सेना का एक C-130 विमान भी उसी शहर में उतरा था। हालांकि, तुर्की और पाकिस्तान दोनों ने इसे ‘सद्भावना संकेत’ बताया है, लेकिन तुर्की की तरफ से उठाए गए कदमों का समय बहुत अहम है। दरअसल, जिस दिन पहलगाम अटैक हुआ, उस दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अंकारा में ही थे। उन्होंने कश्मीर पर ‘अटूट समर्थन’ के लिए राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को धन्यवाद दिया था।

अटैक पर चीन ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया
इस बार दिलचस्प बात यह है कि चीन की प्रतिक्रिया भी बहुत सधी हुई रही है। हालांकि, उसने UNSC (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) में 22 अप्रैल की घटना की निंदा को कमजोर करने में पाकिस्तान की मदद की। भारत में चीन के राजदूत ने शुरू में अपनी संवेदना व्यक्त की और ‘हर तरह के आतंकवाद का विरोध’ करने का आग्रह किया। पिछले हफ्ते, चीन ने दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया था और हमले की ‘निष्पक्ष जांच’ की मांग की थी।

लैंडिंग से पहले ही आ गया था बयान
सबसे अहम राजनयिक बदलाव खाड़ी देशों से आया है, जिनके साथ पाकिस्तान के ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। पहलगाम में आतंकी हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे। जैसे ही पीएम मोदी ने अपनी यात्रा छोटी की, सऊदी अरब ने दिल्ली में उतरने से पहले ही ‘कड़े शब्दों’ में हमले की निंदा कर दी। भारत और सऊदी अरब के संयुक्त बयान में भी आतंकी हमले का उल्लेख किया गया, जिसमें हिंसा, उग्रवाद और नागरिकों को निशाना बनाने के सभी रूपों को खारिज करने की अपनी दृढ़ स्थिति की पुष्टि की गई।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...