11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के लिए अगले 24 घंटे सबसे मुश्किल, ईरान कर सकता है...

इजरायल के लिए अगले 24 घंटे सबसे मुश्किल, ईरान कर सकता है हमला, ऐक्‍शन में आए अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत

Published on

तेल अवीव

इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच युद्ध हो सकता है। सीरिया में एक एयर स्ट्राइक में कई ईरानी अधिकारी मारे गए थे। अमेरिका और अन्य खुफिया आकलनों का कहना है कि ईरान 24 घंटे में जवाबी कार्रवाई कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भी इजरायल को चेतावनी दी है कि ईरान जल्द ही हमला कर सकता है। हालांकि उन्होंने ईरान से ऐसा न करने को कहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल और ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर ड्रोन और सटीक मिसाइलों से बमबारी हो सकती है। इजरायल की रक्षा के लिए अमेरिका ने दो विध्वंसक जहाजों को पूर्वी भूमध्य सागर में भेजा है। इसके अलावा अमेरिका राजनयिक माध्यम से इस युद्ध के न होने पर पूरा जो लगाए हुए है।

इजराइल के सैन्य प्रमुख हरजी हलेवी ने कहा है कि ईरान के संभावित हमले का जवाब देने के लिए उनकी सेना यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के साथ तैयार है। सेना द्वारा जारी तस्वीरों में सेंटकॉम कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिला को शुक्रवार को हलेवी और इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के वरिष्ठ कमांडरों के साथ तेल अवीव में एक बैठक में भाग लेते हुए दिखाया गया है। हलेवी ने शुक्रवार को कहा, ‘आईडीएफ किसी भी हमले के खिलाफ मजबूती से तैयार है।’ उन्होंने कहा कि सेना ‘अमेरिकी सशस्त्र बलों के साथ मिलकर संभावित हमले से निपटने के लिए लगातार तैयारी कर रही है।’

ईरान करेगा इजरायल पर हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा है कि उन्हें लगता है कि ईरान एक दिन इजरायल पर हमला करेगा। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जब बाइडेन से शुक्रवार को पत्रकारों ने पूछा कि इजरायल पर ईरान कब हमला कर सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन जल्द होने की संभावना है।’ पत्रकारों के एक दूसरे सवाल के जवाब में बाइडेन ने कहा कि अमेरिका इजरायल की रक्षा के लिए ‘समर्पित’ है। हम इजरायल का समर्थन करेंगे, हम इजरायल की रक्षा में मदद करेंगे और ईरान सफल नहीं होगा।’

ईरान के हमले से अमेरिका अलर्ट
इजराइल पर ईरानी जवाबी हमले के लिए अमेरिका हाई अलर्ट पर है, क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ गई है। पिछले हफ्ते सीरिया में ईरानी राजनयिक परिसर पर इजरायल के हमले के बाद व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि ईरान से ‘वास्तविक’ खतरा बना हुआ है। इजरायली हमले में तीन ईरानी जनरलों की मौत हो गई थी। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई अन्य देशों ने इजराइल में अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए नए यात्रा दिशा निर्देश जारी किए हैं। संभावित खतरे को देखते हुए इराक और सीरिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों के लिए पेंटागन सुरक्षा मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। इसी साल जनवरी में, जॉर्डन में अमेरिकी हवाई सुरक्षा पर एक ड्रोन घुसने से तीन अमेरिकी सदस्यों की मौत हो गई थी। अमेरिका यह अनुमान नहीं लगा रहा है कि ईरान अमेरिकी सेना पर कहां हमला करेगा।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...