14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के कोविड डेटा में कोई नया वैरिएंट नहीं दिखा, WHO ने...

चीन के कोविड डेटा में कोई नया वैरिएंट नहीं दिखा, WHO ने दुनिया को दी राहत भरी खबर

Published on

बीजिंग

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से मिले कोविड डेटा पर दुनिया को राहत भरी खबर दी है। डब्लूएचओ ने कहा है कि चीन में कोई नया कोरोना वायरस का वेरिएंट नहीं पाया गया है। इससे पहले दुनिया को आशंका थी कि अगर कोई नया वेरिएंट आता है तो, उस पर वैक्सीन की प्रभावशीलता भी कम हो सकती है। डब्लूएचओ को चीन से संबंधित डेटा चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने उपलब्ध करवाया था। इसके एक दिन पहले डब्लूएचओ के अधिकारियों ने चीनी वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी। चीन में शून्य कोविड नीति में ढील देने के बाद कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आया था। इस कारण पूरी दुनिया कोरोना की नई लहर को लेकर चिंतित थी। वर्तमान में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले चीन और जापान में ही दर्ज किए जा रहे हैं। चीन में तो हालात इतने बुरे हो गए थे कि मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।

चीन ने कोरोना पर जीत का किया दावा
चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक समाचार पत्र पीपुल्स डेली ने चिंतित नागरिकों को कोविड -19 पर अंतिम जीत का दावा किया है। चीन में कोविड प्रतिबंधों की सख्ती के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण चीन में अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला था। इस बीच पूरी दुनिया में स्वास्थ्य अधिकारी कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। अधिकतर देशों ने चीन से आने वाले नागरिकों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, चीन ने इसकी आलोचना की है।

चीन से और अधिक डेटा मांग रहा डब्लूएचओ
डब्लूएचओ के महानिदेशक ट्रडोस अधनोम घेब्येयियस ने एक ब्रीफिंग में बताया कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी अस्पताल में भर्ती होने और मौतों पर चीन से अधिक तेजी से और नियमित डेटा मांगना जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि डब्लूएचओ चीन के नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए चिंतित है। चीन में पिछले महीने अति सख्त कोरोना प्रतिबंधों को अचानक हटाने से 1.4 बिलियन लोगों में संक्रमण फैल गया था। चीन में लोगों को जो वैक्सीन लगी है, उसने भी संक्रमण को रोकने में कोई मदद नहीं की। चीन ने संक्रमण के आधिकारिक डेटा में सिर्फ उन लोगों को शामिल किया, जिनके फेफड़ों में वायरस या सांस की नली में संक्रमण पाया गया।

ओमीक्रोन के सबवेरिएंट ही फैला रहे संक्रमण
डब्ल्यूएचओ को मिले चीनी आंकड़ों के अनुसार, चीन के सीडीसी विश्लेषण ने स्थानीय रूप से प्राप्त संक्रमणों के बीच ओमिक्रोन वंशावली BA.5.2 और BF.7 की प्रबलता दिखाई। ओमिक्रोन हालिया जीनोम अनुक्रमण के आधार पर प्रमुख वैरिएंट है। इसी के सब वैरिएंट लगातार संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा और घटा रहे हैं। चीन में कोरोना केस को लेकर जारी किए गए सरकारी डेटा पर अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने शक जताया है। इन देशों का दावा है कि चीन ने आज तक वास्तविक आंकड़ा जारी नहीं किया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...