7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगैर-मुस्लिम तुम्हारे दुश्मन हैं, बच्चे अच्छी तरह इसे समझ लें... मुसलमानों के...

गैर-मुस्लिम तुम्हारे दुश्मन हैं, बच्चे अच्छी तरह इसे समझ लें… मुसलमानों के मन में जहर भर रहा कट्टरपंथी मौलवी

Published on

ओटावा

कनाडा में एक कट्टरपंथी मौलवी हैं, नाम है यूनुस कथराडा। वे अक्सर भड़काऊ और विवादित बयान देते रहते हैं। उनकी तक़रीर में मुस्लिमों को गैर-मुस्लिमों के खिलाफ भड़काया जाता है। मिडिल ईस्ट की खबरों पर नजर रखने वाले अमेरिका स्थित मिडिल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हाल ही में कट्टरपंथी मौलवी का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि गैर-मुस्लिम हमारे दुश्मन हैं, हमारे बच्चों को यह समझना चाहिए, ‘अल्लाह नास्तिकों का सर्वनाश करे’।

कथराडा ने वीडियो में कहा, ‘वे (गैर-मुस्लिम) इस्लाम पर झूठे आरोप लगाते हैं क्योंकि वे अल्लाह के दुश्मन हैं। जब वे अल्लाह का अपमान करते हैं तब वह अल्लाह के दुश्मन कैसे नहीं हैं? अल्लाह ने कुरान में अपने बारे में कहा है, ‘न उसका जन्म हुआ है, न ही उसे पैदा किया गया है। उसके बच्चे नहीं हैं और न ही वह किसी की औलाद है। लेकिन वे (ईसाई) क्या कहते है? वे कहते हैं कि अल्लाह का एक बेटा है। क्या यह अल्लाह के प्रति अपमान को नहीं दिखाता?’

‘गैर-मुस्लिम अल्लाह के दुश्मन’
इमाम ने आगे कहा, ‘आपको क्या लगता है वे आपके दोस्त हैं? नहीं, वे अल्लाह के दुश्मन हैं। तो अगर वे अल्लाह के दुश्मन हैं तो वे आपके करीबी दोस्त कैसे हो सकते हैं? मैं चाहता हूं कि हमारे बच्चे इस बात अच्छी तरह समझ लें। गैर-मुस्लिम अल्लाह के दुश्मन हैं इसलिए वे आपके भी दुश्मन हैं। उनमें से कुछ लोग तो अल्लाह के अस्तित्व पर ही विश्वास नहीं करते। क्या आप ऐसे किसी शख्स को अपना करीबी दोस्त बनाना चाहते हैं?’

कथराडा के पुराने विवादित बोल
कट्टरपंथी यूनुस कथराडा अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। इससे पहले 2021 में उन्होंने क्रिसमस के मौके पर कहा था कि आप उन लोगों को बधाई कैसे दे सकते हैं जो अल्लाह का अपमान करते हैं? यह घोर पाप है और अंधविश्वास है। अपने एक वीडियो में उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर वे समलैंगिकता का समर्थन करने वाले ‘गैर-मुस्लिमों’ को वोट देते हैं तो उन्हें अल्लाह की ओर से जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...