3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब इस देश में हमास स्टाइल में हमला, 23 लोगों की हत्या,...

अब इस देश में हमास स्टाइल में हमला, 23 लोगों की हत्या, कई लोगों को बंधक बनाकर ले गए आतंकवादी

Published on

मैदुगुरी

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला हुआ है। इस हमले की समानता 7 अक्तूबर 2023 को इजरायल में हुए हमास के हमलों से की जा रही है। सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस सप्ताह पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों ने कम से कम 23 किसानों और मछुआरों की हत्या कर दी और अन्य को अगवा कर लिया। नाइजीरिया अपने पूर्वोत्तर में लंबे समय से चल रहे विद्रोह से जूझ रहा है, जिसका मुख्य कारण इस्लामी सशस्त्र समूह बोको हराम और उसका सहयोगी इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रांत है।

किसानों और मछुआरों को इकट्ठा कर की हत्या
सुरक्षा सूत्रों और निवासियों ने बताया कि नवीनतम हमला गुरुवार सुबह मालम करंती गांव में हुआ। नाइजीरिया की सेना के प्रवक्ता ने टिप्पणी मांगने वाले फोन कॉल और टेक्स्ट संदेशों का जवाब नहीं दिया। स्थानीय निवासी सानी औवाल ने फोन पर बताया कि आतंकवादियों ने गांव के पास किसानों और मछुआरों को इकट्ठा किया और 23 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें से कई बीन किसान थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति को छोड़ दिया, जिसने बाद में समुदाय को सतर्क कर दिया।

लोगों के शवों तक को आतंकियों ने कब्जे में लिया
एक अन्य स्थानीय निवासी उस्मान अली ने कहा कि समुदाय ने मारे गए लोगों के शवों को बरामद करने की कोशिश की थी, लेकिन आतंकवादियों ने उन्हें वापस खदेड़ दिया। पिछले महीने बोर्नो के गवर्नर ने स्वीकार किया था कि बोको हराम ने राज्य में फिर से हमले और अपहरण शुरू कर दिए हैं, जिससे सुरक्षा बलों को पहले मिली सफलता पर पानी फिर गया है।

7 अक्तूबर 2023 को इजरायल पर हुआ था भीषण हमला
7 अक्तूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमास के हमलों में 1400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था। बंधकों में से आज भी कई हमास के कब्जे में हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बंधकों की हमास की कैद में मौत भी हुई है। हमास ने सबसे ज्यादा आम लोगों को निशाना बनाया था।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...