7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ओ बाबा जी! पहले अपने मुल्क को संभालो..', तालिबान ने PAK का...

‘ओ बाबा जी! पहले अपने मुल्क को संभालो..’, तालिबान ने PAK का फिर उड़ाया मजाक

Published on

नई दिल्ली,

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जहां एक ओर आर्थिक तंगी और महंगाई की मार झेल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ देश पर विदेशी कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही कमी पाकिस्तान सरकार को परेशान कर रही है. पाकिस्तान में आर्थिक संकट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरकार विदेशी मुद्रा भंडार की कमी को पूरा करने के लिए विदेशी संपत्ति बेचने को तैयार है.

इसी बीच अफगानी तालिबान जनरल ने पाकिस्तान में जारी आर्थिक संकट पर तंज कसा है. अफगानी जनरल मोबीन खान ने पाकिस्तान में आर्थिक संकट और महंगाई पर चुटकी लेते हुए कहा है कि पाकिस्तान और उसकी सरकार को अफगानिस्तान पर ध्यान देने के बजाय अपने देश की गरीबी, महंगाई से त्रस्त जनता पर ध्यान देना चाहिए.

तालिबान ने इससे पहले भी पाकिस्तान पर तंज कसते हुए पाकिस्तानी सेना कमांडर के सरेंडर दस्तावेज दस्तखत करते हुए तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा था कि अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमला करता है तो उसका अंजाम 1971 युद्ध की तरह ही होगा.

तालिबान ने पाकिस्तान का फिर उड़ाया मजाक
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अफगानी तालिबान शाहबाज शरीफ की सरकार पर उसके आर्थिक संकट और पाकिस्तान की बदहाली पर मजा लेते दिख रहा है. इस वीडियो में तालिबानी जनरल ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पर भी तंज कसा है.

तालिबानी जनरल मोबीन खान पाकिस्तान को अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल न देने की नसीहत देते हुए कहता है, “ओ बाबा जी! आप अपने मुल्क को संभालो, अपने देश की समस्याओं पर ध्यान दो और आईएमएफ (IMF) के कर्ज और गुलामी से देश को बाहर निकालो, तुम हमारी क्या मदद करोगे? यहां (अफगानिस्तान में) 10 किलो घी (वनस्पति घी) 500 रुपए में वहां (पाकिस्तान में) 2000 रुपए में मिल रहा है, अपने मुल्क को संभालो.”

जनरल मोबीन तालिबान का कमांडर और सोशल मीडिया टीम का प्रमुख भी है. मोबीन तालिबान शासन में आंतरिक मंत्री के छोटे भाई और हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख अनस हक्कानी का करीबी माना जाता है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोबीन खान के वीडियो को SAMRI (साउथ एशिया मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट) ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, “पाकिस्तान के विदेश मंत्री @BBhuttoZardari एक इंटरसेक्स व्यक्ति हैं और वह अफगानिस्तान के लिए बोलने के बजाय अपनी मां के हत्यारों को ढूंढ़ें तो बेहतर होगा.” वीडियो में तालिबानी जनरल कमांडर पाकिस्तानी राजनेताओं पर पाकिस्तानी जनता के पैसे लूटने का आरोप लगाते हुए कहता है, “आवाम की खाल उतार दी आपने. आवाम का पैसा लूटकर लंदन और यूरोप में प्रॉपर्टी बनाई है, अपार्टमेंट्स बनवाए हैं. आवाम का पैसा चोरी किया है.

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पर निशाना साधते हुए तालिबानी जनरल आगे कहता है कि वो (बिलावल भुट्टो) अफगानिस्तान की वकालत करता है, क्यों अफगानिस्तान के लोग यतीम (अनाथ) हैं?, अपने मां-बाप के कातिलों को ढूंढों. किसने मरवाया है और किस वजह से हत्या हुई? अपनी जिंदगी पर फोकस करो. अपने मुल्क के संकट पर फोकस करो”

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...