8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK: पेट पर ईंटें बांधकर सो रही महिला, झकझोर देगी भूख की...

PAK: पेट पर ईंटें बांधकर सो रही महिला, झकझोर देगी भूख की ये कहानी!

Published on

नई दिल्‍ली ,

मां और बेटी गरीबी के कारण बदहाली का जीवन जीने को मजबूर हैं. इनकी बेबसी का आलम इस बात से ही लगा सकते हैं कि भूख ना लगे, इसलिए मां-बेटी दोनों ने पेट पर ईंटें बांध ली हैं. दोनों अपनी किडनी को भी बेचने को तैयार है. पाकिस्‍तान के लाहौर में रहने वाली इस मां और बेटी का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है.

हाल में इस परिवार से पाकिस्‍तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने बात की. सैयद जब मां-बेटी से बातचीत कर रहे थे तो दोनों ही कई बार रोते-रोते बिलख पड़ीं. सैयद ने परिवार की माली हालत भी दिखाई, घर में बर्तन खाली पड़े थे. आटे का कनस्‍तर तक खाली था.

सैयद ने बताया कि खाने को कुछ नहीं हैं, इस कारण मां और बेटी दोनों ने ही पेट पर ईंटे बांध रखी हैं. इस परिवार के बारे में उन्‍हें पड़ोसियों से जानकारी मिली थी.

सैयद बासित को महिला ने बताया कि वह बीमार रहती हैं, सफेद मोतियाबिंद से ग्रस्‍त हैं. बेटी की नौकरी लगी लेकिन जहां वह गई, वहां भी लोगों ने उसे गलत नजरों से देखा. तभी सोच लिया कि भूख बर्दाश्‍त कर लेंगे लेकिन कोई गलत काम नहीं करेंगे.

महिला ने बताया कि बेटी की मंगनी हो चुकी है, लेकिन शादी करने के लिए पैसे नहीं हैं. वीडियो में मां और बेटी ने कहा कि वे अपनी किडनी बेचने को भी तैयार हैं. ताकि अपने परिवार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकें.

सैयद बासित ने वीडियो में कहा कि परिवार ने तीन दिन से खाना नहीं खाया है. ईंट बांधने की वजह भी महिला ने बताई, उन्‍होंने कहा- ‘भूख बर्दाश्‍त नहीं होती है, इस कारण ऐसा किया है.’ यह कहते-कहते महिला रो पड़ी. महिला ने कहा कि बेटा भी जवान है, लेकिन उसे कोई नौकरी नहीं मिल रही है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...