5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहीरा बा के निधन पर PAK पीएम ने जताया शोक, बोले- मां...

हीरा बा के निधन पर PAK पीएम ने जताया शोक, बोले- मां को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर देश-विदेश से लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी हीरा बा के निधन पर शोक जताया है. शरीफ ने ट्वीट कर कहा, ‘मां को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं होता. मैं पीएम नरेंद्र मोदीजी की माताजी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.’

इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें हीरा बा के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख पहुंचा है. दुख की इस घड़ी में वे पीएम मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं.

पीएम मोदी की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया था. डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया था. गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है. लेकिन शुक्रवार सुबह 3.30 बजे उनका निधन हो गया.

इससे पहले बुधवार को शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी भी उनसे मिलने अस्पताल गए थे. यहां वह करीब डेढ़ घंटे उनके साथ रहे थे. डॉक्टरों से उनका हाल जाना था. इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए थे. पीएम से पहले उनके भाई सोमाभाई के अलावा गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल हीरा बा का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे.

100 साल की थीं हीरा बा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा जून में ही 100 साल की हुई थीं. हीरा बा के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया था और उनकी पूजा-अर्चना भी की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के पैर पखारे और गिफ्ट में शॉल दी थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...