6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की के पास ड्रोन लेने पहुंचा पाकिस्तान? भारतीय सेना ने सैकड़ों कर...

तुर्की के पास ड्रोन लेने पहुंचा पाकिस्तान? भारतीय सेना ने सैकड़ों कर दिए तबाह, खलीफा एर्दोगन कर रहे भारत के खिलाफ मदद

Published on

इस्लामाबाद

भारत पिछली दो रातों से पश्चिमी सीमा पर सैन्य और नागरिक ढांचे पर किए जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन हमले को नाकाम कर रहा है। भारत ने सैकड़ों की संख्या में पाकिस्तान से दागे गए ड्रोन को मार गिराया है। भारत के खिलाफ हमले में इस्तेमाल किए गए ये ड्रोन पाकिस्तान को उसके दोस्त तुर्की ने दिए थे। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि ड्रोन तुर्की निर्मित असीमगार्ड सोंगर मॉडल है। इस बीच जानकारी मिली है कि भारत के हाथों पिटने के बाद पाकिस्तान और ड्रोन के लिए तुर्की के पास पहुंचा है।

फ्लाइट के डेटा से पता चलता है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स के भारी लिफ्टर जहाज ने शुक्रवार को इस्तांबुल के पास टेकिरदाग हवाई अड्डे पर लैंडिंग की थी। कई घंटे तक वहां रहने के बाद यह जहाज वापस पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तानी एयरफोर्स के जहाज के यहां पहुंचना इसलिए भी खास है, क्योंकि इस एयरपोर्ट के पास तुर्की के बायकर ड्रोन का निर्माण केंद्र है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी जहाज ड्रोन की नई खेप लेने पहुंचा था।

तुर्की और पाकिस्तान की दोस्ती
पहलगाम हमले के बाद से भी तुर्की ने ऐसे कई काम किए हैं, जिससे उसके ऊपर शक बढ़ता है। भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच 2 मई को कराची बंदरगाह पर तुर्की का एडा क्लास एंटी सबमरीन जहाज ने डॉक किया था। इसके कुछ दिन पहले 27 अप्रैल को कराची हवाई अड्डे पर तुर्की के सी-130 हरक्यूलिस सैन्य परिवहन विमान ने लैंडिंग की थी। रिपोर्ट बताती हैं कि तुर्की ने हथियारों की खेप पहंचाई थी। हालांकि, तुर्की ने ठहराव को नियमित बताया और हथियार ले जाने की खबरों का खंडन किया।

तुर्की और पाकिस्तान की दोस्ती कोई छिपी नहीं है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन कश्मीर पर भी जहर उगलते रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद तुर्की अकेला पश्चिमी देश है, जो पाकिस्तान के साथ खड़ा हुआ है। यहां तक खाड़ी के प्रमुख मुस्लिम देशों ने भी पाकिस्तान को समर्थन देने से परहेज किया है।

एर्दोगन का पाकिस्तान प्रेम
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन देश में एक बार फिर खलीफा राज के वैभव को पाने का सपना देखते हैं। इसके लिए कट्टरपंथी पाकिस्तान सबसे अच्छा सहयोगी है। तुर्की जहां कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाता है, तो इस्लामाबाद ने साइप्रस में ग्रीस के खिलाफ तुर्की के दावों का समर्थन किया है। 2003 में तुर्की का प्रधानमंत्री बनने के बाद एर्दोगन कम से कम 10 बार पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं। वर्तमान में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का हालिया पाकिस्तान दौरा इसी साल फरवरी में हुआ था।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...