12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी आर्मी की चौकी पर कब्‍जा किया, भाग खड़ी हुई मुनीर सेना......

पाकिस्‍तानी आर्मी की चौकी पर कब्‍जा किया, भाग खड़ी हुई मुनीर सेना… TTP आतंकियों ने जारी किया बदले का वीडियो

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तानी सेना और तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों के बीच जारी लड़ाई में अब नया मोड़ आ गया है। टीटीपी आतंकियों ने एक वीडियो जारी करके दावा किया है कि उन्‍होंने पाकिस्‍तानी सेना की चौकी पर कब्‍जा कर लिया है। टीटीपी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है और दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्‍तानी सेना अपनी चौकी छोड़कर भाग गई। टीटीपी आतंकियों ने बताया कि उन्‍होंने बाजौर जिले में सलारजई तहसील में पाकिस्‍तानी सेना की चेकपोस्‍ट पर कब्‍जा किया है। टीटीपी ने इस चौकी से पाकिस्‍तानी सेना का झंडा हटा दिया और अपना इस्‍लामिक झंडा लहराया। उधर, पाकिस्‍तानी सेना ने माना है कि टीटीपी की ओर से बड़ा हमला किया गया है।

पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि टीटीपी की ओर से बिना किसी उकसावे के भारी हथियारों से उनकी सीमा चौकियों पर हमला किया गया है। पाकिस्‍तानी सेना ने दावा किया कि उसने जवाबी हमला किया है और 15 आतंकी मार गिराए हैं। यही नहीं टीटीपी के लड़ाकुओं को भारी नुकसान पहुंचाने का भी दावा किया है। पाकिस्‍तानी सेना ने जोर देकर कहा कि टीटीपी आतंकियों की इस घुसपैठ को अफगानिस्‍तान की तालिबानी सेना का भी समर्थन हासिल था।

पाकिस्‍तानी सेना से लिया है बदला
वहीं तालिबानी सेना ने साफ कहा है कि उसने पाकिस्‍तान के अफगानिस्‍तान के अंदर पाकटीका प्रांत में हवाई हमले का बदला लिया है। तालिबान ने कहा कि बारमल जिले में हुए इस पाकिस्‍तानी हमले में करीब 50 लोग मारे गए हैं जिसमें बच्‍चे और महिलाएं शामिल हैं। इस बीच तालिबानी प्रवक्‍ता ने कहा है कि उन्‍होंने पाकिस्‍तान की सीमा के अंदर अपराधी तत्‍वों को निशाना बनाया है। उसने यह नहीं कहा कि इस हमले में पाकिस्‍तानी सेना को निशाना बनाया गया है या नहीं।

पाकिस्‍तान और तालिबान के बीच हालात बहुत तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्‍तान का दावा है कि तालिबानी सरकार टीटीपी आतंकियों को पाल रही है। ये टीटीपी आतंकी लगातार पाकिस्‍तानी सेना पर खूनी हमले कर रहे हैं। पिछले एक साल में करीब 400 पाकिस्‍तानी सैनिक इन हमलों में मारे गए हैं। टीटीपी और तालिबान के बीच धार्मिक विचारधारा के आधार पर बहुत करीबी संबंध हैं। तालिबान ने पाकिस्‍तान के दावे को खारिज किया है। तालिबान का कहना है कि टीटीपी के आतंकी पाकिस्‍तान की ही जमीन पर मौजूद हैं।

तालिबान और पाकिस्‍तान में भड़क सकता है युद्ध
तालिबान ने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान का हवाई हमला उसकी संप्रभुता का उल्‍लंघन है। तालिबान ने जवाबी हमला करके 19 पाकिस्‍तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि इस सैन्‍य तनाव से दोनों के बीच रिश्‍ते और खराब हो सकते हैं। अफगान मीडिया का कहना है कि तालिबान और पाकिस्‍तान सेना के एक-दूसरे को मारने वाले आंकड़े की अभी स्‍वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...