10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयप्रिंस हैरी ने 17 की उम्र में ही खो दी थी वर्जिनिटी,...

प्रिंस हैरी ने 17 की उम्र में ही खो दी थी वर्जिनिटी, अपने से बड़ी महिला संग किया ‘अपमानजनक’ सेक्स

Published on

लंदन

ब्रिटेन के शाही परिवार से रिश्ता तोड़ चुके प्रिंस हैरी ने खुलासा किया है कि उन्होंने 17 साल की उम्र में एक पब के पीछे मैदान में एक महिला के साथ अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। उस महिला को घोड़ों से बहुत प्यार था। हैरी ने जिंदगी के अपने पहले सेक्स एक्सपीरियंस को ‘इनग्लोरियस एपिसोड’ यानी ‘अपमानजनक’ करार दिया। हैरी ने खुलासा है कि उन्होंने कोकीन, गांजा, मैजिक मशरूम का सेवन किया है और मेघन के प्रसव के समय ‘लाफिंग गैस’ का इस्तेमाल किया था। प्रिंस हैरी ने ‘Spare’ नामक अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी है जिसमें उन्होंने शाही परिवार के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

किताब के जनता के बीच आने से पहले ही इसके कुछ किस्से लीक हो गए हैं। किताब का स्पेनिश भाषा में ट्रांसलेशन गलती से बिक्री के लिए मार्केट में आ गया जिससे किताब के कुछ अंश गुरुवार को लीक हो गए। हालांकि किताब को स्पेन की मार्केट से जल्द ही हटा लिया गया लेकिन कुछ कॉपी मीडिया के हाथ लग गईं जिनमें कई बड़े खुलासे किए गए हैं। प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में दावा किया है कि मेघन मार्कल से उनकी शादी के कारण संबंधों में तनाव के बीच 2019 में एक बहस के दौरान उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम से उनकी ‘हाथापाई’ हुई थी।

किताब में वर्जिनिटी खोने का किस्सा
हैरी ने अपनी किताब में अपनी वर्जिनिटी खोने का भी जिक्र किया है। 17 साल की उम्र में उन्होंने एक पब के पीछे एक मैदान में ‘अपने से बड़ी’ महिला के साथ अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। उन्होंने लिखा कि महिला ‘हॉर्स लवर’ थी। हैरी ने इस वाक्ये को ‘अपमानजनक’ करार दिया और बताया कि यह खुलेआम हो रहा था जहां उन्हें कोई भी देख सकता था। प्रिंस हैरी ने अफगानिस्तान में अपाचे हैलीकॉप्टर पायलट के रूप में अपने समय के दौरान 25 लोगों की हत्या की बात भी स्वीकार की।

‘मजेदार नहीं था कोकीन का अनुभव’
हैरी ने सिर्फ 17 साल की उम्र में कोकीन लेने की बात भी स्वीकार की लेकिन उन्होंने लिखा कि वह अनुभव ‘मजेदार’ नहीं था। किताब में हैरी की नाजी सैनिक वर्दी में तस्वीर का भी जिक्र है। दरअसल हैरी जब 20 साल के थे तब द सन अखबार ने एक बड़े नाजी चिन्ह के साथ नाजी सैनिक यूनिफॉर्म में उनकी तस्वीर को पहले पन्ने पर छापा था। हैरी की यह फोटो 2005 में ‘नेटिव एंड कोलोनियल’ थीम पर एक कॉस्ट्यूम पार्टी में ली गई थी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...