9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में भारतीय नंबर की गाड़ी का विरोध, देशभर में चक्का जाम;...

नेपाल में भारतीय नंबर की गाड़ी का विरोध, देशभर में चक्का जाम; जानें 72 घंटे का वाला Terms and Conditions

Published on

अररिया

नेपाल में यातायात व्यवसाय से जुड़े कई संगठनों ने सोमवार को चक्का जाम कर दिया। इस वजह से पूरे देश में यातायात व्यवस्था ठप हो गई। संगठनों के लोगों ने सड़कों पर किसी भी तरह के वाहन को चलने नहीं दिया। इससे नेपाल घूमने आए हजारों नागरिकों और पर्यटकों को बहुत परेशानी हुई। यातायात बंद होने के कारण कई पर्यटक अलग-अलग जगहों पर फंस गए।

तो अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे
दरअसल, नेपाल में यातायात व्यवस्था से जुड़े कारोबारियों और संगठनों की कुछ मांगें हैं। वे चाहते हैं कि भारतीय नंबर की गाड़ियों को नेपाल में 72 घंटे से अधिक रुकने की अनुमति न मिले। हालांकि, इस आंदोलन में एम्बुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर सकते हैं।

खाली पड़े रहे बस स्टैंड
नेपाल सार्वजनिक यातायात केन्द्रीय महासंघ, नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय महासंघ, नेपाल ढुवानी व्यवसायी महासंघ, नेपाल यातायात स्वतंत्र मजदूर संगठन, नेपाल यातायात मजदूर संघ और दूसरे संगठनों ने मिलकर ये बंद बुलाया था। उन्होंने सड़कों पर किसी भी तरह के व्यवसायिक वाहन को चलने नहीं दिया। बंद का असर ये हुआ कि विराटनगर और इटहरी जैसे इलाकों के बस स्टैंड खाली पड़े रहे। गाड़ियां नहीं चलने से बहुत से लोग इधर-उधर भटकते दिखे। आम लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

क्या है संगठनों की मांग
यातायात व्यवसायी संगठनों की मांग है कि नेपाल के निजी वाहनों को व्यवसायिक रूप से इस्तेमाल करने पर रोक लगाई जाए। साथ ही, भारत से नेपाल आने वाले मालवाहक वाहन और सवारी गाड़ियों को 72 घंटे से अधिक नेपाल में रुकने की अनुमति न दी जाए। इसके अलावा, संगठन दूसरी कई मांगों को लेकर भी आंदोलन कर रहे हैं। यातायात संगठनों ने सार्वजनिक बस, ऑटो, ट्रक, मिनी बस, जीप, माइक्रो बस जैसे सभी वाहनों को बंद कर दिया था।

जहां-तहां फंसे रहे यात्री
यातायात व्यवसायियों की हड़ताल के कारण रानी विराटनगर और दूसरे स्थानों पर हजारों यात्री और पर्यटक फंसे रहे। जोगबनी से सीमा पार कर नेपाल जाने वाले लोगों को भी गाड़ियां नहीं मिलने से बहुत परेशानी हुई। बॉर्डर पर फंसे लोग जैसे-तैसे रिक्शा या पैदल ही अपनी मंजिल तक जाने को मजबूर थे। बॉर्डर पर गाड़ियों के बंद रहने से अफरा-तफरी का माहौल था।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...