11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडेन पर पुतिन का पलटवार, यूक्रेन में पश्चिमी देशों ने सीरिया-ईराक जैसा...

बाइडेन पर पुतिन का पलटवार, यूक्रेन में पश्चिमी देशों ने सीरिया-ईराक जैसा खेल खेला

Published on

नई दिल्ली,

रूस-यूक्रेन जंग की पहली बरसी (24 फरवरी) से ठीक 3 दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की जनता को संबोधित किया. पुतिन के इस संबोधन पर दुनियाभर के लोगों की निगाहें टिकी हुई थीं. लोगों को उम्मीद थी कि अपने संबोधन में पुतिन कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में वही खेल खेला है, जो उन्होंने सीरिया और ईराक के साथ किया था.

पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि डोनबास की सुरक्षा के लिए रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था. यूक्रेन में लगातार हो रहे हमलों के बाद भी डोनबास के लोग साल भर तक डटे रहे. रूस ने शांतिपूर्ण तरीकों से डोनबास की समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव कोशिश की. डोनबास के लोग मानते थे, उन्हें उम्मीद थी कि रूस उनके बचाव में आएगा. लेकिन पश्चिम ने फिर वही खेल खेला.

पुतिन ने कहा कि विशेष अभियान शुरू होने से पहले ही पश्चिमी देश यूक्रेन को हवाई रक्षा की आपूर्ति करने लिए बातचीत कर रहे थे. पुतिन ने आगे कहा कि रूस ने सालों तक पश्चिम के साथ बातचीत के लिए तत्परता दिखाई, लेकिन हमेशा उसे नजरअंदाज किया गया. आज के ही दिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी पोलैंड से लोगों को संबोधित करने वाले हैं.

अचानक कीव पहुंच गए थे बाइडेन
एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन के दौरे पर पहुंच गए थे. उनकी इस विजिट को दुनिया हैरानी से देख रही थी, क्योंकि उनका ये दौरा अचानक ही सामने आया था, इसके बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी. कीव पहुंचकर बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका हमेशा यू्क्रेन के साथ खड़ा है और आगे भी उसके साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा था कि यूक्रेन को हर संभवन मदद की जाएगी.

‘पुतिन को लगा पश्चिमी देश एकजुट नहीं’
अपने दौरे में बाइडेन ने उन सभी देशों को चेतावनी दी थी, जो रूस की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन की मदद के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेगा. पुतिन पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने कहा था कि उन्हें (पुतिन) लगा था कि पश्चिम के देश एकजुट नहीं हैं, और वो हमला करके आसानी से यूक्रेन को हरा देंगे. लेकिन रूसी राष्ट्रपति अपने प्लान में पूरी तरह से फेल हुए हैं.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...