6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS में पाकिस्‍तान दूतावास बिकने को तैयार, इजरायल और भारत खरीदने को...

US में पाकिस्‍तान दूतावास बिकने को तैयार, इजरायल और भारत खरीदने को तैयार, क्‍या दुश्‍मनों की मदद लेंगे शहबाज?

Published on

इस्‍लामाबाद

इजरायल और भारत, पाकिस्‍तान के दो दुश्‍मन और अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिर दुश्‍मनों के साथ पाकिस्‍तानी इतिहास जुड़ जाएगा। जी हां, पिछले दिनों अमेरिका के वॉशिंगटन में जिस पाकिस्‍तानी दूतावास की बिल्डिंग को बेचे जाने की खबरें आई थीं, उसे खरीदने की रेस में में इजरायल और भारत के ग्रुप्‍स सबसे आगे चल रहे हैं। पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्डिंग की सबसे ज्‍यादा बोली इजरायल के एक ग्रुप ने लगाई है और उसके बाद भारत का नंबर है। वहीं दिलचस्‍प बात है कि पाकिस्‍तान का रियल एस्‍टेट ग्रुप तीसरे नंबर पर है।

किसने लगाई कितनी बोली
इजरायल के ग्रुप ने पाकिस्‍तानी दूतावास के लिए 6.8 लाख डॉलर की बोली लगाई है। वहीं भारत के ग्रुप की तरफ से पांच लाख डॉलर की बोली लगाई गई है। बात करें अगर पाकिस्‍तानी ग्रुप की जो चार मिलियन डॉलर की बोली के साथ वह तीसरे नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली ग्रुप दूतावास की बिल्डिंग पर एक यहूदी स्‍थल बनाना चाहता है। जिस बिल्डिंग को बेचा जा रहा है कि वह कभी अमेरिका के रक्षा विभाग का ऑफिस हुआ करती थी। सन् 1950 से 2000 तक अमेरिकी रक्षा विभाग यहीं से संचालित होता था।

खाली पड़ी थी बिल्डिंग
इस बिल्डिंग का राजनयिक स्‍थायी दर्जा साल 2018 में खत्‍म हो गया था। लेकिन यह इमारत खाली पड़ी थी और ऐसे में इसके लिए पाकिस्‍तानी सरकार को स्‍थानीय कर भरना पड़ता था। माना जा रहा है कि आर्थिक संकट से जूझते पाकिस्‍तान ने बड़ी मुश्किल से इस दूतावास को बेचने का फैसला किया है। दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत वॉशिंगटन में स्थित तीन और राजनयिक संपत्तियों में एक है। इमारत वॉशिंगटन के पॉश और प्रतिष्ठित आर स्‍ट्रीट पर स्थित है। पाकिस्‍तान के एक अधिकारी की मानें तो इस परंपरा को मानना पड़ेगा क्‍योंकि इससे अमेरिका में हमारी साख बढ़ेगी। दूतावास का कभी रेनोवेशन नहीं किया गया है।

कैबिनेट दी मंजूरी
अधिकारी सलाह-मशविरे के बाद फैसला लेंगे कि इस बिल्डिंग को थोड़ी मरम्‍मत के बाद बेचा जाए या फिर ऐसे ही बेच दिया जाए। अधिकारियों के मुताबिक वो किसी जल्‍दबाजी में नहीं हैं। सौदा सिर्फ तभी होगा जब पाकिस्‍तान को कोई फायदा होता नजर आए। पाकिस्‍तान की शहबाज सरकार के कैबिनेट की तरफ से इसे मंजूरी दे दी गई है। पाकिस्‍तान पर इस समय 60 अरब रुपए का कर्ज है और यह एक नया रेकॉर्ड है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...