8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटिश पीएम के चुनाव में ऋषि सुनक ने चला केजरीवाल वाला दांव

ब्रिटिश पीएम के चुनाव में ऋषि सुनक ने चला केजरीवाल वाला दांव

Published on

लंदन,

ब्रिटेन में पीएम उम्मीदवार ऋषि सुनक ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने वादा किया है कि घरों के बिजली बिल पर करीब 200 पाउंड की कटौती करेंगे. दरअसल, आम आदमी पार्टी की सत्ता वाले दिल्ली-पंजाब में 200 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है. बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी में नेतृत्व का चुनाव हो रहा है. इसमें ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच मुकाबला है. हाल ही में हुए तमाम सर्वे में ऋषि सुनक पिछड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनका ये ऐलान काफी अहम साबित हो सकता है.

द टाइम्स में उन्होंने कहा, वे एनर्जी बिल में वैट में कमी करेंगे. इससे बिलों पर लगभग 200 पाउंड की बचत होगी. ब्रिटेन की जनता पहले से अधिक ऊर्जा बिलों का सामना कर रही है. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले समय में ऊर्जा बिलों के दाम और अधिक बढ़ने की संभावना है. ऐसे में लाखों लोग गरीबी रेखा के नीचे चले जाएंगे.

यह संकट ऐसे वक्त पर आया है, जब ब्रिटेन में पीएम पद के लिए चुनाव हो रहा है. ऐसे में इस संकट से दोनों उम्मीदवारों पर दबाव आ गया है. साथ ही यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस साल के अंत में भारी उद्योग और घरों को बिजली ब्लैकआउट का सामना करना पड़ेगा?

Uswitch वेबसाइट के मुताबिक, करीब एक चौथाई परिवारों पर बिल का 206 पाउंड बकाया. यह राशि केवल चार महीनों में 10% बढ़ गई है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक गैस आपूर्ति संकट से ब्रिटेन में थोक कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. इतना ही नहीं फरवरी में रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद स्थिति और खराब हो गई है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...