12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचांद तक पहुंची रूस और चीन की दोस्ती, न्यूक्लियर पावर स्टेशन बनाने...

चांद तक पहुंची रूस और चीन की दोस्ती, न्यूक्लियर पावर स्टेशन बनाने के लिए हुई डील, अमेरिका की बढ़ेगी टेंशन

Published on

मॉस्को:

चीन और रूस की दोस्ती चांद तक पहुंच गई है। दोनों देश 2035 तक चंद्रमा पर स्वचालित परमाणु ऊर्जा स्टेशन बनाने जा रहे हैं, जिसे 2035 तक तैयार किया जाना है। इसे लेकर मॉस्को और बीजिंग ने सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कॉस्मोस और चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) ने इस महीने की शुरुआत में दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इस पावर स्टेशन के प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय चंद्र रिसर्च स्टेश (ILRS) का हिस्सा होने की उम्मीद है। रोस्कॉस्मोस ने 8 मई को बताया कि स्टेशन ILRC के दीर्घकालिक मानवरहित संचालन के लिए मौलिक अंतरिक्ष अनुसंधान और परीक्षण प्रोद्योगिकी का संचालन करेगा, जिसमें चंद्रमा पर मानव उपस्थिति की संभावना है।

ILRS की घोषणा पहली बार साल 2017 में की गई थी। इसमें वेनेजुएला, बेलारूस, अजरबैजान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, निकारागुआ, थाइलैंड, सर्बिया, पाकिस्तान, सेनेगल और कजाकिस्तान जैसे देशों की भागीदारी है। आईएलआरएस को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के 100 किलोमीटर के भीतर स्थित होने की उम्मीद है। इसमें दीर्घकालिक स्वायत्त संचालन और अल्पकालिक मानव मिशन शामिल होंगे।

चीन और रूस का स्पेस प्लान
यह योजना चीन और रूस की अंतरिक्ष में बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को दिखाती है। खासतौर पर जब अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस कार्यक्रम देरी और बजट की चुनौती से जूझ रहा है। अमेरिकी एजेंसी ने अपने 2026 के बजट में खुलासा करते हुए बताया है कि वह अपनी आर्बिटल लूनर बेस की योजना को खत्म कर देगा। इसका अलावा नासा का ओवर बजट स्पेस लॉन्च सिस्टम भी तीसरे मिशन के बाद रद्द हो सकता है।

परमाणु चालित कार्गो शिप
रोस्कॉस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने पिछले साल कहा था कि रिएक्टर के अलावा चीन और रूस परमाणु ऊर्जा से चलने वाला कार्गो स्पेसशिप भी विकसित कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के तरीके बारे में समाधान सोचने के अलावा परियोजना से संबंधित सभी तकनीकी सवालों का समाधान कर लिया गया है।

उन्होंने कहा था, हम वास्तव में एक अंतरिक्ष टगबोट पर काम कर रहे हैं। यह विशाल साइक्लोपियन संरचना एक परमाणु रिएक्टर और एक हाई पावर टरबाइन की बदौलत एक कक्षा से दूसरी कक्षा में बड़े कार्गो को ले जाने, अंतरिक्ष मलबे को इकठ्ठा करने और कई अन्य अनुप्रयोगों में संलग्न होने में सक्षम होगी।

Latest articles

पति की प्रताड़ना से तंग सरकारी महिला चिकित्सक पहुंची थाने

भोपाल। मिसरोद थाने में पहुंचकर एक सरकारी महिला चिकित्सक ने पुलिस से मदद की...

पुराने शहर के लक्ष्मी टॉकीज सराए में भीषण आग

भोपाल। राजधानी के पुराने शहर स्थित लक्ष्मी टॉकीज सराए के पास शुक्रवार देर रात...

बढ़ती महंगाई पर महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’, स्कूटी धकेलकर न्यू मार्केट पहुंचीं कार्यकर्ता

भोपाल। राजधानी में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों और बढ़ती महंगाई के...

कोलार रोड पर चलती एसयूवी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली गाड़ी

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक चलती एसयूवी कार में अचानक...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...