11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस और यूक्रेन में सैकड़ों युद्ध बंदियों की अदला-बदली, कीव पर भीषण...

रूस और यूक्रेन में सैकड़ों युद्ध बंदियों की अदला-बदली, कीव पर भीषण ड्रोन-मिसाइल हमले के बाद अहम कदम

Published on

कीव

रूस और यूक्रेन ने शनिवार को सैकड़ों युद्ध बंदियों की अदला-बदली की है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह अदला-बदली एक बड़े अभियान का हिस्सा है, जो दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति नहीं बनने के बावजूद आपसी सहयोग के पहलू को दिखाता है। रूस के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले के कुछ घंटों बाद कैदियों की ये अदला-बदली हुई है। रूस के यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की और रूसी रक्षा मंत्रालय ने आगे भी सैनिकों की रिहाई जारी रहने की उम्मीद जताई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों ने 307-307 सैनिकों की अदला-बदली की। एक दिन पहले दोनों देशों ने सैनिकों सहित कुल 390 लोगों को रिहा किया था। तुर्की के इस्तांबुल में पिछले सप्ताह हुई बैठक में यूक्रेन और रूस के बीच बनी सहमति के तहत सैनिकों और आम नागरिकों को अदला-बदली के तहत रिहा किया जा रहा है।

250 से ज्यादा ड्रोन से हमला
शनिवार को कैदियों की अदला बदली से कुछ घंटों पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हमला किया। इससे कीव के लोगों को भूमिगत सबवे स्टेशन में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 250 शाहिद ड्रोन से हमला किया। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की सेना ने छह मिसाइलों को मार गिराया और 117 ड्रोन को रोक दिया, जबकि 128 ड्रोन को मार गिराया।

कीव शहर के सैन्य प्रशासन ने कहा कि यह राजधानी पर सबसे बड़े संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमलों में से एक था। यूक्रेन की राजधानी के कम से कम छह शहरी जिलों में रोकी गई मिसाइलों और ड्रोन का मलबा गिरा। कीव के सैन्य प्रशासन के कार्यवाहक प्रमुख तैमूर तकाचेंको के अनुसार, हमले के बाद छह लोगों को चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता पड़ी और कीव के सोलोमियान्स्की जिले में दो जगहों पर आग लग गई।

प्रशासन ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान ओबोलोन जिले में हुआ, जहां हमले में एक रिहायशी इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है और इस इलाके में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। स्थानीय निवासी यूरी बॉन्डार्चुक ने कहा कि हमेशा की तरह ही हवाई हमले का सायरन बजा और फिर ड्रोन उड़ने लगे तथा कुछ ही क्षणों बाद एक धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने अपने अपार्टमेंट को हुए नुकसान के बारे में कहा कि बालकनी ध्वस्त हो गई है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...