10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयS-400 ने पहली बार किया यूक्रेनी F-16 का शिकार, रूसी सैनिकों पर...

S-400 ने पहली बार किया यूक्रेनी F-16 का शिकार, रूसी सैनिकों पर इनाम की बौछार, टेंशन में अमेरिका

Published on

मॉस्को:

रूस ने दावा किया है कि उसके S-400 मिसाइल सिस्टम ने यूक्रेनी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। यह पहला मौका है, जब S-400 ने F-16 का शिकार किया है। इस घटना के बाद रूस में S-400 ऑपरेट करने वाले सैनिकों को खूब सारा इनाम भी दिया गया है। इस घटना से अमेरिका की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि वह दुनिया में F-16 का सबसे बड़ा ऑपरेटर और एकमात्र निर्माता है। इस विमान को दुनिया के दर्जनों देश इस्तेमाल करते हैं, जिनमें भारत का पड़ोसी पाकिस्तान भी शामिल है।

रूसी कंपनी ने S-400 के क्रू को इनाम से नवाजा
TASS की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी तेल उद्योग के लिए प्रॉपेंट्स बनाने वाली फोरेस कंपनी ने F-16 को मार गिराने में शामिल S-400 सिस्टम के 12 क्रू सदस्यों को 15 मिलियन रूबल (लगभग $195,000) का भुगतान किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पुरस्कार समारोह 29 मई को सीमा क्षेत्र में कमांडिंग अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

इससे पहले Su-35 के शामिल होने की थी अटकलें
इससे पहले, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि Su-35S लड़ाकू विमान ने S-400 सिस्टम को निशाना बनाने की जानकारी दी होगी, ताकि मार गिराने में आसानी हो। ऐसा माना जाता था कि F-16 की कम ऊंचाई और S-400 से बहुत अधिक दूरी के कारण यह सिस्टम के एंगेजमेंट रेंज से बाहर हो गया होगा। हालांकि, पुरस्कार विजेताओं में किसी भी Su-35S पायलट की अनुपस्थिति से पता चलता है कि केवल S-400 सिस्टम ने ही यूक्रेनी F-16 का पता लगाया, उसे ट्रैक किया और बाद में मार गिराया।

फोरस ने किया था इनाम का ऐलान
इससे पहले, सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के मौके पर बोलते हुए, फोरस के डायरेक्टर जनरल सर्गेई शमोटयेव ने कहा था कि उनकी कंपनी यूक्रेन में मार गिराए गए पहले F-16 फाइटर जेट के लिए 15 मिलियन रूबल का बोनस देगी। यूक्रेनी वायुसेना ने 16 मई को अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से बताया कि F-16 से संपर्क टूट गया था, जब वह अनिर्दिष्ट “कार्य” कर रहा था।

यूक्रेन ने F-16 क्रैश पर क्या कहा था
यूक्रेन ने कहा था, “16 मई, 2025 को लगभग 03:30 बजे [00:30 GMT], F-16 विमान से संपर्क टूट गया। यूक्रेनी लड़ाकू विमान कार्य कर रहा था… विमान में एक आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई। पायलट ने विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।” पायलट को सुरक्षित निकाल लिया गया, और घटना की जांच के लिए एक आयोग नियुक्त किया गया है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...