6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी की ब्रिक्स में एंट्री रुकी... रूस ने किया बड़ा ऐलान, क्या...

सऊदी की ब्रिक्स में एंट्री रुकी… रूस ने किया बड़ा ऐलान, क्या ट्रंप की टैरिफ धमकी से घबरा गए सलमान?

Published on

रियाद

सऊदी अरब के ब्रिक्स में शामिल होने की योजना को टालने के बाद उसकी इस संगठन में एंट्री रुक गई है। रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स ने क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव के हवाले से बताया है कि ब्रिक्स में सऊदी अरब के प्रवेश को रोक दिया गया है। रूस फिलहाल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। सऊदी अरब को 2023 में ब्रिक्स के विस्तार के तहत इसमें शामिल होने का निमंत्रण मिला था, जिसे उसने लंबे समय लटकाए रखा। ब्रिक्स में पहले ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीक थे। अब मिस्र, ईरान, यूएई और इथियोपिया भी ब्रिक्स के सदस्य हैं लेकिन सऊदी शामिल नहीं हुआ है।

रूस में इस साल अक्टूबर में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों के अपनी मुद्रा अपनाने की योजना पर जमकर गुस्सा निकाला था। ऐसे में सऊदी के कदम वापस खींचने को ट्रंप की धमकी से भी जोड़ा जा रहा है। सऊदी अरब को अमेरिका का खास सहयोगी माना जाता है।

सऊदी को कह दिया था ब्रिक्स सदस्य
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब को ब्रिक्स में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। सऊदी अरब ने ब्रिक्स की सदस्यता के लिए बातचीत भी की थी। सऊदी अरब ने फिर कहा कि वह अभी ब्रिक्स में औपचारिक तौर पर शामिल नहीं हुआ है। इस साल अक्टूबर में रूस ने सऊदी को ब्रिक्स का सदस्य भी कह दिया था। बाद में इस बयान में को भी रूस को वापस लेना पड़ा था।

रूस ने सऊदी अरब के प्रवेश को फिलहाल रोक दिया है। इससे ब्रिकिस में सऊदी अरब की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। ब्रिक्स में शामिल होने से उसकी आर्थिक और राजनीतिक ताकत बढ़ सकती थी। दूसरी ओर सऊदी अरब अमेरिका का भी अहम सहयोगी है। ब्रिक्स में शामिल होने से अमेरिका के साथ उसके रिश्ते खराब हो सकते थे। माना जा रहा है कि इसीलिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ब्रिक्स में शामिल ना होने का फैसला लिया।

एक्सपर्ट का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के ब्रिक्स देशों पर टैरिफ लगाने से जुड़े बयान ने भी सऊदी अरब के फैसले को प्रभावित किया है। भविष्य में सऊदी अरब ब्रिक्स में शामिल होगा या नहीं, यह देखना होगा। फिलहाल सऊदी अरब ने ब्रिक्स से दूरी बना ली है। ये कहीं ना कहीं रूस और ब्रिक्स के लिए एक झटके की तरह है।

 

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...