10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS में स्कूल बनेंगे सुरक्षित, स्कूलों में गोलीबारी की घटनाओं पर लगेगी...

US में स्कूल बनेंगे सुरक्षित, स्कूलों में गोलीबारी की घटनाओं पर लगेगी लगाम, 6 राज्यों में नए कानून लागू

Published on

अमेरिका में पिछले कुछ सालों से स्कूलों में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। स्कूल को बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है, लेकिन अमेरिका में शिक्षा के मंदिर में ही दर्जनों बार हमले का शिकार हुए हैं। सीएनएन स्कूल शूटिंग डाटाबेस के मुताबिक, दिसंबर 2024 तक अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की 83 घटनाएं सामने आईं। देश के कुछ राज्य ऐसे थे, जहां पर सबसे ज्यादा बार स्कूलों को निशाना बनाया गया। इन घटनाओं में बच्चों की जानें भी गई हैं।

स्कूलों में गोलीबारी के मामले में कैलिफोर्निया टॉप पर है, जहां 1966 से लेकर जुलाई 2024 तक स्कूल में गोलीबारी की 270 घटनाएं सामने आईं। इस दौरान टेक्सास में 225, फ्लोरिडा में 155, इलिनोइस में 146 और ओहायो में 134 बार स्कूलों में गोलीबारी हुई। यही वजह है कि सरकार इस बार अलर्ट हो चुकी है और कई राज्यों में स्कूलों में होने वाली गोलीबारी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नए बंदूक कानून या गन लॉ लाए गए हैं। आइए जानते हैं कि किस राज्य में किस तरह का कानून लागू हुए हैं।

किन राज्यों में कैसा बंदूक कानून लाए गए?
1 जनवरी, 2025 से कई राज्यों में नए बंदूक कानूनों को लागू कर दिया गया है। जहां कुछ राज्य नियमों को सख्त कर रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों ने कानूनों में ढील दी है। नीचे उन राज्यों की जानकारी दी गई है, जहां पर नए बंदूक कानून लागू हुए हैं:

  • कैलिफोर्निया: अमेरिका के सबसे अमीर राज्यों में से एक कैलिफोर्निया में AB1483 कानून बंदूक की बिक्री पर चेतावनी देता है और हैंडगन खरीदने पर रोक लगाता है। AB1598 कानून बंदूक हिंसा से जुड़े निरोधक आदेशों पर अदालतों को मार्गदर्शन देता है। AB2917 कानून हर 30 दिनों में एक हैंडगन खरीदने की सीमा को निजी लेन-देन पर भी लागू करता है।
  • कोलोराडो: कोलोराडो में छुपाकर हथियार रखने के परमिट के लिए खास ट्रेनिंग जरूरी है। खाली गाड़ियों में बंदूकें बंद डिब्बे में रखनी होंगी।
  • न्यूयॉर्क: अमेरिका के इस राज्य में भी कैलिफोर्निया की तरह बंदूक बेचने वालों को वार्निंग नोटिस दिखाने होंगे।
  • मिनेसोटा: इस राज्य में तेजी से फायरिंग करने वाले बाइनरी ट्रिगर्स वाली बंदूकों की बिक्री और रखने पर रोक है।
  • न्यू हैम्पशायर: अमेरिका के इस राज्य में कर्मचारी अपनी बंदूकें नियोक्ता की संपत्ति पर बंद गाड़ियों में रख सकते हैं।
  • केंटकी: केंटकी में फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन बंदूक विक्रेताओं से खरीदारी पर नजर नहीं रख सकते, जिससे बंदूक मालिकों की निजता बढ़ती है।

जिन राज्यों में बंदूक नियंत्रण कानून लाए गए हैं, उनका कहना है कि इससे लोगों की बंदूकों तक पहुंच सीमित होगी और सिर्फ जिम्मेदार लोगों को ही हथियार रखने का मौका मिलेगा। इस तरह स्कूलों में होने वाली गोलीबारी की घटनाओं में भी कमी आएगी। एवरीटाउन ऑन गन सेफ्टी के रिसर्च से पता चलता है कि जिन राज्यों में सख्त बंदूक कानून लागू हैं, वहां पर गोलीबारी की घटनाएं कम होती हैं। कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क जैसे राज्यों में टेक्सास और फ्लोरिडा जैसे राज्यों के मुकाबले स्कूल गोलीबारी की घटनाएं कम होती हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...