14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमादा सांपों के प्राइवेट पार्ट में मिला महिलाओं जैसा सेक्स ऑर्गन, नई...

मादा सांपों के प्राइवेट पार्ट में मिला महिलाओं जैसा सेक्स ऑर्गन, नई खोज से वैज्ञानिक भी हैरान

Published on

लंदन

वैज्ञानिकों ने मादा सांपों के प्राइवेट पार्ट में महिलाओं जैसे क्लिटोरिस का पता लगाया है। अभी तक यह माना जाता था कि मादा सांपों में कोई सेक्स ऑर्गन नहीं होता है। बुधवार को प्रकाशित नई स्टडी ने मादा सांप के प्राइवेट पार्ट से संबंधित रहस्य से पर्दा उठा दिया है। स्नेक पेनिस-हेमिपेनेस- का दशकों से स्टडी की जा रही है। यह कांटे के जैसा होता है और इसके अगला भाग सुई की तरह तेज होता है। हालांकि, मादा सांपों के यौन अंग पर अभी तक कोई बड़ी स्टडी नहीं की गई थी। शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने इसी कमी को पूरा करने के लिए मादा सांपों के जननांगों का अध्ययन करने का फैसला किया था।

मादा सांपों के सेक्स ऑर्गन पर कम हुई है रिसर्च
प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी जर्नल में इस हफ्ते प्रकाशित स्टडी में मादा सांप के प्राइवेट पार्ट में क्लिटोरिस को खोजा गया है। इस स्टडी की प्रमुख शोधकर्ता मेगन फोलवेल ने कहा कि मादा सांपों के जननांगों का अध्ययन की लंबे समय से उपेक्षा की गई है। वैज्ञानिकों ने सांप के इस अंग को नहीं खोजा था। यही कारण है कि आज भी लोग इंटरसेक्स सांपों की गलत लेबलिंग को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांपों के दो अलग-अलग क्लिटोरिस होती हैं। इन्हें हेमीक्लिटोर्स कहा जाता है। ये टिश्यू के जरिए अलग होते हैं और पूंछ के नीचे छिपे होते हैं।

अभी तक इस अंग के बारे में नहीं थी जानकारी
फोलवेल ने कहा कि उन्होंने इस विषय को इसलिए चुना ताकि लोगों के बीच सही जानकारी पहुंचे। उन्होंने बताया कि सांप के मादा अंगों के बारे में जो भी किताब पढ़ी वे काफी सीमित थी। उसमें यह लिखा कि मादा सांपों के प्राइवेट पार्ट में कोई खास ऑर्गन नहीं होता है या विकास के माध्यम से वे खत्म हो गए। ऐसे में फोरवेल ने इस विषय पर रिसर्च करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि बहुत सारे जानवरों में क्लिटोरिस पाया जाता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह सभी सांपों में नहीं होगा। मुझे बस यह देखना था कि उनके प्राइवेट पार्ट में कोई ऐसी संरचना है या नहीं।

सांपों के सेक्स को लेकर नई थ्योरी का पता चला
इस खोज से सांपों में सेक्स को लेकर एक नए सिद्धांत का पता चला है। वैज्ञानिकों का दावा है कि क्लिटोरिस की मौजूदगी से पता चला है कि मादा सांप भी उत्तेजना का आनंद लेती है। अभी तक वैज्ञानिकों का मानना है कि सांप का सेक्स ज्यादातर जबरदस्ती और नर सांप की मर्जी से होता है। ऐसा इसलिए था क्योंकि नर सांप को आमतौर पर संभोग के दौरान काफी आक्रामक देखा गया है, जबकि मादा सांप शांत रहती है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...