25.2 C
London
Tuesday, June 17, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयपत्तों की तरह उड़े सोलर पैनल… पाकिस्तान में तूफान से तबाही, 14...

पत्तों की तरह उड़े सोलर पैनल… पाकिस्तान में तूफान से तबाही, 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण तूफान से कम 14 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान राजाधानी इस्लमाबाद के अलाावा पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है। पाकिस्तान में भीषण गर्मी के बाद अचानक यह तूफान आया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों भी आंधी-तूफान और ओले पड़ने की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मजहर हुसैन ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा कि यह तूफान बहुत विनाशकारी था। हवा की तेज रफ्तार और धूल भरी आंधी ने दृष्टता को कम कर दिया और पास का भी देखना मुश्किल हो गया था। हुसैन ने कहा कि इससे पहले कई दिनों तक बहुत तेज गर्मी देखने को मिली थी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। गर्मी बेतहाशा बढ़ने के बाद अचानक ये तूफान आया और भारी तबाही मचाई है।

हवा में उड़ गए सोलर पैनल
पाकिस्तान के मीडिया के मुताबिक, इस तूफान में 14 मौतें और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सबसे बड़ी वजह छत, दीवारें और पेड़ गिरना बनी हैं। तेज हवाओं के कारण सोलर पैनल उड़ गए, जिससे टकराकर दो लोगों की जान चली गई। एक अन्य घटना में बिजली गिरने से एक आदमी की मौत हो गई। तूफान से बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बड़े इलाके में आपूर्ति ठप हो गई।

पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर तूफान के कई वीडियो सामने आए हैं। इसमें छतों से सामान उड़ते हुए और पेड़ गिरते दिख रहे हैं। एक वीडियो में तूफान की वजह से लाहौर एयरपोर्ट पर उतरने की नाकाम कोशिश करता विमान भी देखा गया है। तेज हवा के कारण आखिरकार इस विमान को कराची की ओर मोड़ना पड़ा।

पाकिस्तान को जलवायु परिवर्तन के लिहाज से संवेदनशील देशों में से एक माना जाता है। पाकिस्तान में तेज गर्मी पड़ती है। इस साल भी तेज गर्मी ने पाकिस्तान में कई जानें ली हैं। इसके बाद अब तूफान लोगों की मौत की वजह बन रहा है। पाकिस्तान के पंजाब और केपी प्रांतों की सरकारें तूफान के बाद राहत पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

Latest articles

BJP का कांग्रेस पर करारा हमला OBC को धोखा दिया सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति

BJP : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पार्टी पर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)...

Cancer Causes: युवाओं में बढ़ रहे हैं मामले जानें कारण लक्षण और बचाव

Cancer Causes: कैंसर जैसी बीमारियों का नाम सुनते ही लोग सहम जाते हैं. अगर...

2025 Women’s Cricket World Cup: भारत-पाक महामुकाबले का इंतज़ार जानें पूरा शेड्यूल

2025 Women's Cricket World Cup : आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 की घोषणा हो...

More like this

भारत में ‘बिना मोबाइल टावर’ इंटरनेट की ‘संभावना’ क्या स्टारलिंक को मिली मंज़ूरी

आजकल ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को...

चीन ने 10 लाख तिब्बती बच्चों को किया कैद, जबरन सरकारी बोर्डिंग स्कूलों में डाला, जिनपिंग का इरादा क्या है

बीजिंगचीन ने मुस्लिम बहुत शिनजियांग में यातना शिविर चलाने के बाद अब तिब्बत में...