28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयLOC से दूर रहो… भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका और...

LOC से दूर रहो… भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका और चीन ने पाकिस्तान को लेकर जारी की ट्रेवेल एडवाइजरी

Published on

इस्लामाबाद:

भारतीय सेना के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकी कैंपों को तबाह करने वाले सैन्य ऑपरेशन के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका के अलावा चीन ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत ने बुधवार सुबह तड़के ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सीमा पार पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी लॉन्चपैडों पर हमला किया था। ये आतंकी कैंप प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के थे। भारत ने इसे 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले के जवाब में की गई कार्रवाई बताया है।

अमेरिकी नागरिकों को बॉर्डर पर न जाने की सलाह
भारत की सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान स्थित अमेरिकी मिशन ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें अमेरिकी नागरिकों को संघर्ष वाले क्षेत्रों, खास तौर पर नियंत्रण रेखा (LOC) के पास वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। सुरक्षा अलर्ट में कहा गया है कि ‘हमें भारत द्वारा पाकिस्तान में सैन्य हमलों की रिपोर्ट के बारे में पता है। एक उभरती हुई स्थिति बनी हुई है और हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।’

एडवाइजरी में क्या कहा?
अलर्ट में कहा गया है कि ‘अमेरिकी नागरिकों को आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों के लिए यात्रा न करने की सलाह दी जाती है और अमेरिकी विदेश विभाग से पाकिस्तान की ‘यात्रा के लिए पुनर्विचार’ की सलाह दी जाती है।’ इसमें कहा गया है कि ‘हमें यह भी पता है कि हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है और कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।’

चीन ने कहा- बारीकी से नजर
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बुधवार को कहा कि ‘चीन स्थिति के विकास पर बारीकी से नजर रख रहा है। हम संबंधित क्षेत्रों में चीनी नागरिकों और संस्थानों को सलाह देते हैं कि वे स्थानीय स्थिति पर बारीकी से नजर रखें और जोखिम के बारे में जागरूकता बढ़ाएं।’ संघर्ष में शामिल स्थानों की यात्रा करने से बचें। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि ‘आपात स्थिति में कृपया सहायता के लिए तुरंत चीनी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें।’

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...