6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयप्रिंस हैरी के लिए सौतेली मां कैमिला हैं एक विलेन, बताया मां...

प्रिंस हैरी के लिए सौतेली मां कैमिला हैं एक विलेन, बताया मां डायना की शादी टूटने की बड़ी वजह

Published on

लंदन

ब्रिटिश राजघराने के राजकुमार हैरी यानी ड्यूक ऑफ ससेक्‍स की वजह से परिवार में जमकर विवाद छिड़ा है। हैरी की ऑटोबायोग्राफी ‘स्‍पेयर’ 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस किताब में हैरी ने अपने परिवार के हर सदस्‍य के बारे में लिखा है। पिता किंग चार्ल्‍स, बड़े भाई प्रिंस विलियम, भाभी केट मिडिलटन के बाद अब हैरी ने अपनी सौतेली मां क्‍वीन कैमिला के बारे में कई बातें कही हैं। हैरी की मानें तो कैमिला काफी खतरनाक थीं। 60 मिनट्स को दिए इंटरव्‍यू में हैरी ने कहा है कि कैमिला के संपर्क मीडिया से काफी गहरे थे। इस वजह से वह काफी घातक हो गई थीं।

मां की मौत को मानने से इनकार
हैरी ने इस इंटरव्‍यू में कहा है कि जिस समय उनकी मां प्रिंसेज डायना की मौत हुई तो वह इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं थे। उन्‍हें लग रहा था कि यह एक प्‍लान है और वह भाई विलियम के साथ कहीं गायब हो गई हैं। हैरी ने रविवार को दूसरा सबसे बड़ा इंटरव्‍यू दिया है। हैरी ने अपनी आत्‍मकथा के बारे में इस इंटरव्‍यू में खुलकर बात की है। हैरी ने लिखा है कि उनकी सौतेली मां कैमिला ने मां डायना की मौत को स्‍वीकार कराने के लिए एक कैंपेन चलाया था। हैरी, कैमिला की खुशियां भी चाहते थे। उन्‍हें लगता था कि अगर कैमिला खुश रहेंगी तो शायद कम खतरनाक होंगी।

कैमिला काफी खतरनाक
हैरी ने लिखा है कि कैमिला एक विलेन थीं और उनकी मां डायना की शादी में तीसरा व्‍यक्ति थीं। वह अपनी इमेज को सुधारना चाहती थीं। हैरी ने मां डायना की मौत के बाद कैमिली की पोजीशन के बारे में भी बताया है। हैरी का कहना है कि कैमिला के संपर्क मीडिया से काफी गहरे थे और इस वजह से वह काफी खतरनाक हो गई थीं। इस बात की भी पूरी आशंका थी कि दोनों तरफ से संवेदनशीन जानकारी का आदान प्रदान हो सकता था।

पिता को दी शादी न करने की सलाह
हैरी ने दावा किया है कि उन्‍होंने और भाई विलियम ने पिता चार्ल्‍स को सलाह दी थी कि वह कैमिला से शादी करें। हैरी और विलियम को लगता था कि यह जरूरी नहीं था। लेकिन अगर यह शादी नहीं होती तो शायद और ज्‍यादा नुकसान होता। दोनों बेटे अपने पिता को खुश देखना चाहते थे। चार्ल्‍स कैमिला के साथ खुश थे और इसके बाद ही दोनों ने शादी को मंजूरी दी। हालांकि इस बात को स्‍वीकार करने में हैरी को काफी समय लगा कि अब कैमिला उनकी मां हैं। उन्‍हें उम्‍मीद थी कि शायद उनकी मां जिंदा हैं और कहीं छिपी हुई हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...