8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान ने रोके पाकिस्तान के हजारों ट्रक, बॉर्डर क्रॉसिंग की बंद! गहराया...

तालिबान ने रोके पाकिस्तान के हजारों ट्रक, बॉर्डर क्रॉसिंग की बंद! गहराया विवाद

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. दोनों देशों के बीच व्यापार के एक प्रमुख क्रॉसिंग को तालिबान ने बंद कर दिया है जिससे सामान से लदे ट्रक दोनों तरफ फंस गए हैं. तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान उसके लोगों को इलाज और यात्रा के लिए अपने यहां नहीं जाने दे रहा है और यात्रा दस्तावेज की मांग कर रहा है. इस विवाद के बीच दोनों पक्षों में भारी गोलीबारी की खबरें भी आई हैं.

समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने रविवार को तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग बंद कर दिया. तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के बीमार लोगों को अपने देश में इलाज के लिए नहीं जाने दे रहा. इसके लिए वो यात्रा से जुड़े सभी दस्तावेज की मांग कर रहा है. इस कारण तालिबान ने दोनों देशों के बीच के प्रमुख व्यापारिक मार्ग को बंद कर दिया जिससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

सोमवार को तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी गार्डों के बीच गोलीबारी हुई. हालांकि, दोनों ही पक्षों की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि गोलीबारी में किसे कितना नुकसान पहुंचा है.

ट्रकों में लदे सामान हो रहे खराब
पाकिस्तान-अफगानिस्तान ज्वाइंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निदेशक जियाउल हक सरहदी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि रविवार से माल से लदे 6,000 ट्रक दोनों तरफ फंसे हुए हैं. अधिकतर ट्रकों में फल और सब्जियां लदी हैं, जो अब खराब हो रही हैं.उन्होंने कहा कि वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ सैकड़ों पाकिस्तानी भी तोरखम के पास क्रॉसिंग के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे हैं. सरहदी ने कहा, ‘यह दोनों पक्षों के व्यापारियों के लिए समस्या पैदा कर रहा है.’

पाकिस्तान के सामान पर निर्भर अफगानिस्तान
सरहदी ने कहा कि अफगानिस्तान अपनी अधिकांश जरूरतों के लिए पाकिस्तान के सामान पर निर्भर है. पाकिस्तान इस क्रॉसिंग का इस्तेमाल कर अफगानिस्तान के जरिए मध्य-एशिया में भी सामान पहुंचाता है लेकिन क्रॉसिंग बंद होने से सारा व्यापार ठप्प पड़ गया है.

उन्होंने कहा कि कुछ ट्रकों को दूसरे, छोटे बॉर्डर क्रॉसिंग से भेजा जा रहा है, लेकिन व्यापारी उस क्षेत्र में जाने वाले ट्रक ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में सीमा के दूसरी ओर भी ट्रक क्रॉसिंग खुलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तालिबान ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

नांगरहार के सूचना और संस्कृति विभाग के अधिकारी सिद्दीकुल्लाह कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं कर रहा है, इसलिए क्रॉसिंग प्वाइंट को बंद कर दिया गया है. उन्होंने अफगान लोगों को अगली सूचना तक क्रॉसिंग की यात्रा करने से बचने की सलाह दी.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 2,600 किमी सीमा को लेकर विवाद लंबे समय से चलता आ रहा है. कुछ समय पहले यहां ताड़बंदी को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद गहराया था. इसे लेकर दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलीबारी देखी जाती रही है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...