8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान की चीन पर डिजिटल स्ट्राइक! PUBG समेत इन पॉप्युलर ऐप्स पर...

तालिबान की चीन पर डिजिटल स्ट्राइक! PUBG समेत इन पॉप्युलर ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध

Published on

नई दिल्ली

अफगानिस्तान की स्वघोषित तालिबान की सरकार ने चीन पर डिजिटल स्ट्राइक की है। कहने का मतलब है कि तालिबान की सरकार ने पाकिस्तान के दोस्त चीन के पॉप्युलर ऐप्स पर बैन लगा दिया है। तालिबान की तरफ से ऐलान किया गया है कि उसकी तरफ से प्लेयरअननोन बैटलग्राउंड के मोबाइल वर्जन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसे PUBG Mobile के नाम से जाना जाता है।

जानें क्यों लगाया गया प्रतिबंध
तालिबान की तरफ से PUBG Mobile और Tiktok के बैन के पीछे दी गई दलील को सुनकर हंसी आ जाएगी। बता दें कि तालिबान पर खुद हिंसा फैलाने आरोप लगते रहे हैं। लेकिन अब तालिबान का मानना है कि PUBG Mobile देश में हिंसा को बढ़ावा दे रहा है, जिसकी वजह से उसे बैन किया जा रहा है। अफगानिस्तान के टेलिकम्यूनिकेशन मंत्री और शरिया लॉ इन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मीटिंग की है। इस मीटिंग के बाद तालिबान ने PUBG और TikTok जैसे चीनी ऐप्स को देश में अगले 90 दिनों के अंदर बैन करने का आदेश दिया है। लेकिन तालिबान ने 90 दिनों में PUBG Mobile को अफगानिस्तान में बैन प्रभावी हो जाएगा। साथ ही अगले एक माह में Tiktok बैन का आदेश दिया है। अफगान सरकार ने देश के टेलिकम्यूनिकेशन और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को समयसीमा के अंदर PUBG Mobile और TikTok बैन का आदेश दिया है।

तालिबान 23 मिलियन वेबसाइट को कर चुका है बैन
बता दें कि TikTok और PUBG Mobile को बैन करने से पहले अफगान सरकार की तरफ से 23 मिलियन वेबसाइट को बैन कर दिया गया है। अफगानिस्तान सरकार की दलील है कि यह वेबसाइट गलत तरह का कंटेंट पेश कर रही थी।

भारत में बैन हो चुके हैं ये ऐप्स
अफगानिस्तान से पहले भारत की तरफ से TikTok और PUBG Mobile ऐप को बैन कर चुका है। हालांकि भारत सरकार ने यूजर्स के डेटा प्राइवेसी और देश की एकता और अखंड़ता के चलते TikTok और PUBG Mobile को बैन किया था।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...